---विज्ञापन---

Subrata Roy Passed Away: सुब्रत राय के निधन से बॉलीवुड हुआ गमगीन, कई सेलेब्स ने दी ‘सहाराश्री’ को भावभीनी श्रद्धांजलि

Subrata Roy Passed Away: सुब्रत राय सहारा के निधन पर बॉलीवुड गमगीन हो गया है, इस दुखद समय में कई बॉलीवुड हस्तियों ने श्रद्धांजलि दी।

Subrata Roy Passed Away, Manisha Koirala, Madhur Bhandarkar, Bollywood

Subrata Roy Passed Away: सहारा ग्रुप के चेयरमैन सुब्रत राय सहारा (Subrata Roy Sahara) का बीती रात मंगलवार को निधन हो गया है। सुब्रत की बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक खास पहचान और शाख थी। लंबे समय से बीमार चल रहे सुब्रत का बीती रात मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में कार्डियक अरेस्ट आने से 75 साल की उम्र में उनका निधन (Subrata Roy Sahara passed away) हो गया। इस खबर से न सिर्फ बिजनेस जगत बल्कि फिल्म जगत के लोगों को भी तगड़ा झटका लगा है। अब सुब्रत राय सहारा तो हम लोगों के बीच में नहीं रहे, लेकिन उनके गम में डूबे कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

यह भी पढ़ें: Subrata Roy Sahara ने दुनिया को कहा अलविदा, अब सहारा इंडिया के फाउंडर की बायोपिक ‘सहाराश्री’ का इंतजार

मनीषा कोइराला  (Subrata Roy Passed Away)

एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने सुब्रत राय के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा,

 

‘वह शख्स जिसने अपने संघर्षमय जीवन में कभी हार नहीं मानी। प्रिय महोदय सहाराश्री की आत्मा को शांति मिले।

मधुर भंडारकर  (Subrata Roy Passed Away)

डायरेक्टर मधुर भंडारकर ने भी सहारा ग्रुप के चेयरमैन सुब्रत राय सहारा को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, ‘सुब्रत रॉय सर के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ।

उनकी पॉजिटिव ऊर्जा और जीवन के प्रति उत्साह ने हमेशा हर कमरे को रोशन किया। दो उल्लेखनीय फिल्मों #पेज3 और #कॉर्पोरेट पर उनकी सहारा तस्वीर के साथ सहयोग करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उनके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।’

अनुपम खेर

सहारा श्री #सुब्रत रॉय जी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ! अलग-अलग मौकों पर उनसे कई बार मुलाकात हुई!

वह हमेशा मदद के लिए तैयार रहते थे, दयालु और जीवन से भी बड़े। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे! शांति!

रितेश देशमुख

बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने भी सुब्रत राय को अंतिम श्रद्धांजलि दी और लिखा, ‘सहाराश्री’ # सुब्रत राय जी एक दयालु व्यक्ति थे। हमेशा बड़ी मुस्कुराहट और गर्मजोशी से गले लगाकर स्वागत किया। उनके असामयिक निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ।

एक सच्चा दूरदर्शी. सीमांतो, सुशांतो, पूरे सहारा परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। उसकी आत्मा को शांति मिलें।

First published on: Nov 15, 2023 09:13 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.