---विज्ञापन---

Eid की मुबारकबाद देते हुए Salman Khan का बड़ा ऐलान, अगली ईद पर होगा भाईजान का जलवा

Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने ईद की मुबारकबाद देते हुए एक बड़ा एलान कर दिया है, जिसे जान फैंस के चेहरे चमक उठे हैं।

Salman Khan

Salman Khan: ईद के मौके पर फैंस को सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म का बेसब्री से इंतजार रहता है। लेकिन इस बार उनका दिल टूट गया जब भाईजान के बिना ये त्योहार मनाना पड़ा। हालांकि अक्षय कुमार (Akshay Kumar), टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की ‘बड़े मियां छोटे मियां’ (Bade Miyan Chote Miyan) के साथ अजय देवगन (Ajay Devgn) की ‘मैदान’ (Maidaan) ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है। मगर सलमान की कमी जरूर खली है। एक्टर ने अपने चाहने वालों को ईद (Eid 2024) की मुबारकबाद देते हुए ईदी दी है। जी हां, उन्होंने ऐलान किया है कि आने वाली ईद पर वो आएंगे और सभी का मनोरंजन करेंगे। इस खबर से उदास चेहरों पर मुस्कान आ गई है।

सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

सलमान खान ने ईद के मौके पर सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है। एक्टर ने अपने फैंस को ईद की मुबारकबाद देते हुए लिखा है – ‘इस ईद ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘मैदान’ को देखो और अगली ईद सिकंदर से आ कर मिलो… आप सभी को ईद मुबारक!’ इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस खुश हो गए हैं।

फैंस के आए रिएक्शन

जैसे ही सलमान खान का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ वो आग की तरह फैल गया। जी हां, ये खबर सुन फैंस फूले नहीं समाए और उन्होंने कमेंट्स कर अपनी खुशी जाहिर की। एक यूजर ने लिखा- ऑल द बेस्ट भाई। दूसरे ने लिखा- प्रभास के प्रशंसकों की ओर से भाईजान और सलमान भाई के प्रशंसकों को सिकंदर के लिए शुभकामनाएं।

Salman khan

एक बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी। एक अन्य ने लिखा- बॉलीवुड के सिकंदर के लिए एक अच्छा टाइटल है, प्रभास और भाईजान दोनों भारतीय सिनेमा पर राज कर रहे हैं। ऐसे ही और भी कई सारे कमेंट्स आए हैं।

यह भी पढ़ें: पहली शादी रही असफल, मुस्लिम धर्म अपना की दूसरी शादी

First published on: Apr 11, 2024 12:22 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.