---विज्ञापन---

गिर-गिर कर लोगों को खूब हंसा रही हैं काजोल, वीडियो देख हो जाएंगे लोट-पोट

Kajol Celebrates World Laughter Day: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल अक्सर अनोखे अंदाज में फैंस के साथ इंटरेक्शन करती नजर आती हैं। हाल ही में वर्ल्ड लाफ्टर डे पर उन्होंने फैंस के लिए एक मजेदार वीडियो शेयर किया। जानें, क्या खास बात है इस वीडियो की।

Kajol Celebrates World Laughter Day
Kajol Celebrates World Laughter Day

Kajol Celebrates World Laughter Day: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल यह बहुत अच्छी तरह से जानती हैं कि अपने फैंस को कैसे हंसाना है। जी हां, हमेशा कैमरे के आगे अच्छी तरह से व्यवहार करने वाली काजोल कभी-कभी कुछ ऐसा चुलबुला काम भी कर जाती हैं जो लोगों को खूब हंसाता है। कुछ ऐसा ही किया है काजोल ने इस वीडियो में भी। जानें, क्या है मामला। दरअसल, 5 मई को दुनियाभर में World Laughter Day मनाया गया।

इस मौके पर काजोल भी कहां पीछे रहने वाली थीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम और X हैंडल पर एक कई वीडियो क्लिप को मिलाकर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने कैप्शन दिया है कि अपनी सभी तस्वीरें देखने के बाद मुझे यह एहसास हुआ कि मैं कमरे के सामने काफी अच्छा व्यवहार करती हूं। तो चलिए थोड़ा रिलैक्स करते हैं, चिल पिल रहते हैं और देखते हैं कुछ ऐसी वीडियो जो आपको बेशक हंसाएगी। साथ ही उन्होंने World Laughter Day का हैशटैग दिया है।

क्या है यह वीडियो

आपको बता दें, इस वीडियो में काजोल से जुड़ी वो छोटा-छोटी घटनाएं हैं जिसमें वे कभी फिल्मों में, तो कभी किसी इवेंट के दौरान, तो कभी किसी पूजा सेरेमनी के दौरान गिरती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में सबसे पहली क्लिप में वे गुलाबी साड़ी में हैं और नवरात्रि के समय दुर्गा पूजन के दौरान वे हाल ही में गिरते-गिरते बची थीं। उसी वीडियो का एक शॉर्ट क्लिप इस वीडियो में भी दिया गया है। इसके बाद वाली क्लिप में काजोल एक इवेंट में जा रही है और वहीं गार्ड्स के बीच चलते-चलते व्हाइट ड्रेस में वे अचानक गिर जाती हैं। वीडियो की अगली क्लिप में दिखाया गया है कि वे वरुण धवन के साथ स्टेज पर है और कैमरामैन के आगे एकदम उनका पैर फिसल जाता है तो वरुण धवन उन्हें संभाल लेते हैं। वहीं आखिरी क्लिप में ये देखा जा सकता है कि वह शाहरुख खान के साथ साइकिल पर रेस कर रही हैं। ये एक फिल्म का सीन है। इसमें काजोल साइकिल से गिर जाती हैं। काजोल की यह छोटी-छोटी क्लिप उनके फैंस को खूब हंसा रही है और फैंस भी इस पर खूब कमेंट करते नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Met Gala 2024: इस साल मेट गाला में नहीं दिखेंगे ये स्टार्स!

First published on: May 06, 2024 07:00 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.