---विज्ञापन---

‘पाक’ एक्ट्रेस बनी ‘भारत’ की बहू, ससुराल आने पर हुआ वेलकम, लोग हुए नाराज बोले-इसे इंडिया में आने कैसे दिया?

Pakistani Actress Married With Indian Boy: प्यार वो शब्द है जो जाति, धर्म, मजहब और तो और कोई देश की सीमा भी नहीं देखता। वैसे तो अक्सर एक देश के लोग दूसरे देश के लोगों से शादी करते हैं तो कोई बड़ी बात नहीं होती। वहीं बात पाकिस्तान की हो तो मामला कुछ और ही […]

pakistani Actress Madiha Imam, India, Pakistan

Pakistani Actress Married With Indian Boy: प्यार वो शब्द है जो जाति, धर्म, मजहब और तो और कोई देश की सीमा भी नहीं देखता। वैसे तो अक्सर एक देश के लोग दूसरे देश के लोगों से शादी करते हैं तो कोई बड़ी बात नहीं होती। वहीं बात पाकिस्तान की हो तो मामला कुछ और ही हो जाता है। जी हां, ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ है, जब पाक की फेमस एक्ट्रेस मदीहा इमाम (Madiha Imam) ने हिंदुस्तानी लड़के से शादी कर भारत में आ गईं। इस बात से मुद्दा गरमा गया है और लोगों ने उनके वापस पाक जाने की मांग कर दी है।

यह भी पढ़ें: ‘सैम बहादुर’ ने ‘एनिमल’ को दी बराबर की टक्कर, फैंस को नजर आया विक्की का कौशल

पाक की लड़की बनी भारत की दुल्हन  (Pakistani Actress Married With Indian Boy)

भारत और पाक एक ऐसा मुद्दा है जो हमेशा से ही चर्चाओं में रहता है। फिर बाक क्रिकेट मैच की हो, फिल्मों की हो या फिर दिल की हो। ऐसे में अगर कोई पाक की हसीना भारत के लड़के से शादी रचा ले तो समझ जाओ की बवाल तो मचेगा ही।

अब हुआ भी ऐसा जब मदीहा ने नॉर्थ ईस्ट के लड़के मोज बाकरह से शादी कर ली। अब वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं।

खुद दी शादी की जानकारी

पता हो कि मदीहा इमाम पाक की फेमस एक्ट्रेस हैं, जो अपनी एक्टिंग से साथ अपने हुस्न से भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं।

एक्ट्रेस ने साल 2023 में मई महीने में ही शादी कर ली थी, और अब उनकी शादी को 7 महीने हो चुके हैं। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने ही अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी थी।

लेकिन अब अपने ससुराल आने पर वो लोगों के निशाने पर आ गए हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा- हमने 1 मई 2023 को शादी कर ली है, हमें अपनी दुआओं में याद रखिएगा, क्योंकि हम अपने जीवन का नया चैप्टर शुरू करने जा रहे हैं।

भारत के मंत्री ने किया वेलकम   (Pakistani Actress Married With Indian Boy)

पाक की इस हसीना के भारत की बहु बनने के बाद बवाल मच गया है। हालांकि ये कपल भारत में नहीं बल्कि दुबई में रहते हैं। लेकिन जब मदीहा अपने ससुराल भारत (अरुणाचल प्रदेश) आईं तो तो वहां के मेंबर ऑफ पार्लियामेंट ने उनका वेलकम किया।

सभी ने साथ में फोटो भी क्लिक करवाईं। इस दौरान मदीहा बेहद खुश लग रही थीं, और उन्होंने ये सारी फोटो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। जैसे ही लोगों की नजर इन फोटोज पर पड़ी तो वो आग बबूला हो गए और अपने कमेंट्स से कमेंट बॉक्स भर दिया।

भड़के लोग दिए रिएक्शन

अब जैसे ही इस कपल की फोटो लोगों की नजर में आई तो वो भड़क गए और मदीहा के पाक वापस जाने की बात कह डाली। एक यूजर ने लिखा- मुस्लिम लड़के मर गए थे क्या हो हिंदू से शादी कर ली। तो एक अन्य यूजर ने लिखा- तुम्हे पाकिस्तान में कोई लड़का नहीं मिला क्या?

एक और यूजर ने अरे! यहां गैर मुस्लिम से तो निकाह जायज ही नहीं है। वहीं एक अन्य ने लिखा- मुझे नहीं पता था कि, इसका पति इंडियन है, ये पागल है या कुछ और मैं तुम्हें अनफॉलो करता हूं।

First published on: Dec 02, 2023 09:01 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.