---विज्ञापन---

live

Entertainment Hindi LIVE: अमिताभ बच्चन को आई मां तेजी बच्चन की याद, बोले- ‘कभी-कभी परेशान….’

Entertainment in Hindi LIVE: अमिताभ बच्चन का नया ब्लॉग सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News in Hindi Live
Entertainment News in Hindi Live

Entertainment LIVE Update in Hindi: बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन एक बार फिर से सुर्खियों में छाए हुए हैं. इस बार अमिताभ बच्चन अपने ब्लॉग के कारण चर्चा में हैं. दरअसल, अमिताभ का नया ब्लॉग सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमें उन्होंने अपनी दिवंगत मां तेजी बच्चन की याद किया है. उन्होंने इस ब्लॉग में लिखा, ‘कभी-कभी परेशान करने वाली किसी चीज में एक छोटा सा बदलाव ही जिंदगी को बहुत आसान बना देता है. बदलाव को लागू करना जरूरी है और हां, इसे नियमित रूप से अपनाना भी जरूरी है.’ उन्होंने आगे ‘मां का वो गर्म स्पर्श… उनके शब्दों में छिपा दिलासा… उनकी सांसों से गर्म हुआ दुपट्टे का वो गोला जो आंखों पर रखा जाता था… और तुरंत मिलने वाली राहत… और उनके शब्द.’

आज बॉलीवुड के फेमस एक्टर अरशद वारसी का जन्मदिन है. इस साल एक्टर अपना 58वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. अरशद वारसी ने बॉलीवुड में एक्टर नहीं, असिस्टेंट डायरेक्टर और कोरियोग्राफर बनकर कदम रखा था. अरशद वारसी ने 1987 की फिल्म ‘काश’ में असिस्टेंट डायरेक्टर और साल 1993 की फिल्म ‘रूप की रानी चोरों का राजा’ में कोरियोग्राफर के तौर पर काम किया था. इसके बाद साल 1996 की फिल्म ‘तेरे मेरे सपने’ से अरशद वारसी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की. लेकिन लोगों के बीच उन्हें पहचान साल 2003 की फिल्म ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ से मिली, जिसमें उनका सर्किट वाला किरदार आज लोगों को बहुत पसंद है. इसके बाद अरशद वारसी ने कई हिट फिल्मों में काम किया.

---विज्ञापन---

अक्षय कुमार और प्रियादर्शन की फिल्म ‘भूत बंगला’ ने दूसरे दिन को 19 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म ने दो दिनों के अंदर भारत में कुल 35 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 60.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. इसके अलावा, रणवीर सिंह की मल्टीस्टारर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने 31वें दिन 4.65 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म ने भारत में अब तक कुल 1110.47 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1749.01 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

08:21 (IST) 19 Apr 2026
Entertainment Hindi LIVE: अमिताभ बच्चन को आई मां तेजी बच्चन की याद

बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन एक बार फिर से सुर्खियों में छाए हुए हैं. इस बार अमिताभ बच्चन अपने ब्लॉग के कारण चर्चा में हैं. दरअसल, अमिताभ का नया ब्लॉग सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमें उन्होंने अपनी दिवंगत मां तेजी बच्चन की याद किया है. उन्होंने इस ब्लॉग में लिखा, ‘कभी-कभी परेशान करने वाली किसी चीज में एक छोटा सा बदलाव ही जिंदगी को बहुत आसान बना देता है. बदलाव को लागू करना जरूरी है और हां, इसे नियमित रूप से अपनाना भी जरूरी है.’ उन्होंने आगे ‘मां का वो गर्म स्पर्श… उनके शब्दों में छिपा दिलासा… उनकी सांसों से गर्म हुआ दुपट्टे का वो गोला जो आंखों पर रखा जाता था… और तुरंत मिलने वाली राहत… और उनके शब्द.’

https://www.instagram.com/reel/DGFXFGjsTAK/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

First published on: Apr 19, 2026 08:17 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.