बॉलीवुड के शेरशाह कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। बेटी सरायाह के जन्म के बाद अब दोनों अपनी जिंदगी में एक और नन्हे मेहमान का स्वागत करने की तैयारी कर रहे हैं। इसी बीच शुक्रवार रात सिद्धार्थ अपनी प्रेग्नेंट पत्नी कियारा को डिनर डेट पर लेकर पहुंचे। इस दौरान कपल का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला। आमतौर पर पैपराजी से दूरी बनाए रखने वाले सिद्धार्थ और कियारा इस बार कैमरों के सामने खुलकर पोज देते नजर आए। सिद्धार्थ इस दौरान प्रोटेक्टिव पति की तरह कियारा का ख्याल रखते दिखे। उन्होंने फोटोग्राफर्स को थोड़ा पीछे रहने का इशारा किया और कियारा को आराम से कार में बैठाया। वहीं, कियारा पिंक स्लीवलेस गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने स्टेटमेंट ईयररिंग्स, एम्बेलिश्ड हैंडबैग, खुले बाल और सटल मेकअप से अपना लुक पूरा किया। सिद्धार्थ भी व्हाइट टी-शर्ट और लाइट ट्राउजर में कैजुअल अंदाज में नजर आए। हालांकि, कियारा की ड्रेस के ढीले सिल्हूट के कारण उनका बेबी बंप साफ नजर नहीं आया। बता दें कि कपल ने अक्टूबर में दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की थी। दोनों अपनी बेटी सरायाह की प्राइवेसी को लेकर भी काफी सतर्क रहते हैं।
---विज्ञापन---
प्रेग्नेंट बीवी को डिनर पर लेकर गए Sidharth Malhotra,पिंक गाउन में Kiara Advani ने छिपाया Baby Bump!
बॉलीवुड के शेरशाह कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। बेटी सरायाह के जन्म के बाद अब दोनों अपनी जिंदगी में एक और नन्हे मेहमान का स्वागत करने की तैयारी कर रहे हैं। इसी बीच शुक्रवार रात सिद्धार्थ अपनी प्रेग्नेंट पत्नी कियारा को डिनर डेट पर लेकर पहुंचे।
First published on: Nov 21, 2026 04:15 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola