90 के दशक में अपनी दमदार एक्टिंग और विलेन के किरदारों से पहचान बनाने वाले एक्टर शरद कपूर इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह मैली टी-शर्ट पहने वॉकर के सहारे चलते नजर आए थे। वीडियो देखकर फैंस काफी भावुक हो गए थे और उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई थी।इसके बाद शरद को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी दोस्त और एनिमल वेलफेयर एक्टिविस्ट हेमा चौधरी ने एक्टर की हेल्थ को लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि शरद का इलाज शुरू हो चुका है। डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह बेड रेस्ट की सलाह दी है। उनके कई मेडिकल टेस्ट भी किए जा रहे हैं और कुछ रिपोर्ट्स के आधार पर इलाज शुरू कर दिया गया है।बताया जा रहा है कि लंबे समय तक साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखने के कारण उन्हें फंगल इंफेक्शन हुआ है। वहीं, उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे देखकर फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।बता दें कि शरद कपूर ने फिल्म ‘जोश’ में शाहरुख खान के साथ काम किया था। इस फिल्म में विलेन के किरदार से उन्हें खास पहचान मिली थी। उन्होंने ‘लक्ष्य’, ‘एलओसी कारगिल’ और ‘वांटेड’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है।
---विज्ञापन---
Sharad Kapoor को हुई गंभीर बीमारी! हॉस्पिटल से फोटो Viral! शरीर में फैला ये ‘इंफेक्शन’!
90 के दशक में अपनी दमदार एक्टिंग और विलेन के किरदारों से पहचान बनाने वाले एक्टर शरद कपूर इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह मैली टी-शर्ट पहने वॉकर के सहारे चलते नजर आए थे।
First published on: Nov 22, 2026 03:45 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola