ऐश्वर्या राय बच्चन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत फैमिली फोटो शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही है। इस तस्वीर में ऐश्वर्या के साथ उनकी मां वृंदा राय, बेटी आराध्या बच्चन और उनके दिवंगत पिता कृष्णराज राय नजर आ रहे हैं। तस्वीर में ऐश्वर्या अपनी नन्ही बेटी आराध्या को गोद में लिए दिखाई दे रही हैं। आराध्या का मासूम चेहरा और प्यारी सी मुस्कान फैंस का दिल जीत रही है। वहीं, एक ही फ्रेम में परिवार की तीन पीढ़ियों को देखकर लोग भावुक भी हो रहे हैं। इस तस्वीर की सबसे खास बात आराध्या का ट्रांसफॉर्मेशन है। कभी मां की गोद में नजर आने वाली आराध्या अब 15 साल की हो चुकी हैं और उनकी हाइट भी काफी बढ़ गई है। हाल ही में सामने आई तस्वीरों में वह अपनी मां ऐश्वर्या के लगभग बराबर खड़ी दिखाई दीं। पुरानी और नई तस्वीरों को देखकर फैंस उनके इस बदलाव पर हैरानी जता रहे हैं। बता दें कि आराध्या बचपन से ही लाइमलाइट में रही हैं। ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन की बेटी होने के कारण उनकी हर तस्वीर और पब्लिक अपीयरेंस पर लोगों की नजर रहती है। हालांकि, ऐश्वर्या हमेशा अपनी बेटी की प्राइवेसी और सामान्य बचपन का खास ध्यान रखती हैं। अब उनकी यह पुरानी फैमिली फोटो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गई है।
---विज्ञापन---
13 साल में बहुत बदल गईं Aaradhya Bachchan! दिखा जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन! Aishwarya Rai ने दिखाई झलक!
ऐश्वर्या राय बच्चन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत फैमिली फोटो शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही है। इस तस्वीर में ऐश्वर्या के साथ उनकी मां वृंदा राय, बेटी आराध्या बच्चन और उनके दिवंगत पिता कृष्णराज राय नजर आ रहे हैं।
First published on: Nov 21, 2026 04:09 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola