---विज्ञापन---
कौन है जम्मू कश्मीर की डॉ. श्री अद्वैता? जो ‘फेमिना मिस इंडिया 2026’ में बनी सेकेंड रनरअप

हर साल की तरह 2026 में भी फेमिना मिस इंडिया का आयोजन किया गया था और जिसमें गोवा की साध्वी सतीश सैल ने खिताब अपने नाम किया. यह इवेंट ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित किया गया था. वहीं साध्वी के बाद राजनंदिनी पवार ने दूसरा स्थान हासिल किया है और तीसरे स्थान पर जम्मू कश्मीर की डॉ. श्री अद्वैता ने अपनी जगह बनाई है. उन्होंने सभी कंटेस्टेंट को मात देते हुए ना सिर्फ अपनी खूबसूरती बल्कि अपनी समझदारी से ये स्थान हासिल किया है. तो चलिए जानते हैं कि कौन है दूसरी रनरअप अद्वैता.

अद्वैता तमिल तेलुगु मूल वाले केंद्र शासित प्रदेश से ताल्लुक रखती हैं. जम्मू में पली बढ़ी और पूरे भारत में रह चुकी हैं. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय IIT मद्रास से पूरी की है. इसके अलावा उन्होंने अपनी कॉलेज शिक्षा श्री मुथुकुमारन मेडिकल कॉलेज, डॉ. टीएन एमजीआर विश्वविद्यालय के अंडर की है.

डॉ. श्री अद्वैता ना सिर्फ खूबसूरत हैं, बल्कि वह बेहद टैलेंटेड भी हैं. उन्होंने जम्मू कश्मीर को प्रेजेंट करते फेमिना मिस इंडिया में अपनी जगह बनाई. 24 साल की डॉ अद्वैता एक मेडिकल प्रैक्टिशनर हैं. इसके अलावा वह डांसर और मॉडल भी हैं.

बता दें कि अद्वैता भरतनाट्यम, इंडियन और वेस्टर्न डांस में एक्सपर्ट हैं. इसके अलावा वह गोल्फ, रीडिंग, स्विमिंग, बैडमिंटन, आउटफिट डिजाइनिंग, स्टाइलिंग और ट्रैवलिंग की भी शौकीन हैं.

अद्वैता अपनी नानी से सबसे ज्यादा इंस्पायर रही हैं. जो कि अपने गांव की पहले महिला थी, जो ना सिर्फ शिक्षा बल्कि समाजसेवा में भी आगे रही हैं. 2016 में पर्यावरण के अनुकूल सैनिचरी नैपकिन बनाने और तमिलनाडु भर में जागरूकता अभियान चलाने के लिए उन्हें सम्मानित किया गया था.

बता दें कि इस ग्रैंड फिनाले का आयोजन KIIT (Kalinga Institute of Industrial Technology) में हुआ था. जहां पर सभी फाइनलिस्ट को उनकी समझदारी, खूबसूरती, टैलेंट आदि चीजों के हिसाब से जज किया गया. वहीं, इस ग्रैंड फिनाले में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने भी शिरकत की. जूरी में मधुर भंडारकर, जीनत अमान, नेहा धूपिया, सेलिना जेटली और टेरेंस लुईस जैसे बड़े नाम शामिल रहे. वहीं, जुबिन नौटियाल की परफॉर्मेंस ने माहौल को और शानदार बना दिया, जबकि मनीष पॉल ने अपनी होस्टिंग से शो में जान डाल दी.