Thursday, 12 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Kareena Kapoor को नोटिस, कानूनी पचड़े में फंसी बेबो! शाही ‘पेंडेंट’ पर मचा बवाल! जानिए पूरा मामला

करीना कपूर खान का दिवाली लुक इन दिनों विवादों में घिर गया है। दरअसल, दिवाली के मौके पर करीना ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वो डिजाइनर पुनीत बलाना के बेज रंग के काफ्तान और मैचिंग पगड़ी में नजर आई थीं।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Nov 12, 2026 17:37
Share :
Kareena Kapoor Khan

करीना कपूर खान का दिवाली लुक इन दिनों विवादों में घिर गया है। दरअसल, दिवाली के मौके पर करीना ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वो डिजाइनर पुनीत बलाना के बेज रंग के काफ्तान और मैचिंग पगड़ी में नजर आई थीं। उनके इस रॉयल लुक की सबसे ज्यादा चर्चा गले में पहने गए एक खास पेंडेंट को लेकर हुई। ये 30 कैरेट के पन्ने से बना करीब 200 साल पुराना शाही पेंडेंट था, जिस पर कुरान शरीफ की पाक आयत आयत-अल-कुर्सी लिखी हुई है। करीना के इस लुक को उनकी दोस्त और सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने तैयार किया था। रिया ने भी सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर इस जूलरी की खासियत बताई थी। उन्होंने खुलासा किया था कि करीना ने भोपाल के शाही परिवार की विरासत से जुड़ी जूलरी पहनी थी, जिसमें भोपाल के नवाब की कलगी और बेगम का 30 कैरेट का पन्ना शामिल था। हालांकि, अब इसी पेंडेंट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस नेता अब्बास हफीज ने 11 नवंबर को करीना कपूर और रिया कपूर को कानूनी नोटिस भेजा है। उनका आरोप है कि कुरान की पाक आयत वाले पेंडेंट को जिस अंदाज में सार्वजनिक रूप से दिखाया गया, वह अनुचित था। नोटिस में सोशल मीडिया से तस्वीरें और वीडियो हटाने के साथ सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की गई है। इस विवाद पर फिलहाल करीना या रिया की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, इस पूरे मामले के बीच करीना अपने दोनों बेटों तैमूर और जेह के साथ एयरपोर्ट पर नजर आईं। उन्होंने पैपराजी के सामने मुस्कुराते हुए पोज दिए, लेकिन पेंडेंट विवाद और कानूनी नोटिस पर कोई बात नहीं की।

First published on: Nov 12, 2026 05:37 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो