Saturday, 7 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

करोड़पति यूट्यूबर ने शेयर किया पत्नी का ऐसा वीडियो, देख भड़के लोग; बोले- थू-थू!

Millionaire YouTuber Share wife Video: फेमस करोड़पति यूट्यूबर ने पत्नी का एक वीडियो शेयर किया, जिसे देखने के बाद लोग यूट्यूबर को बहुत ट्रोल कर रहे हैं।

Millionaire YouTuber Share Wife Video: फेमस करोड़पति यूट्यूबर और व्लॉगर सौरव जोशी एक बार फिर से चर्चाओं का केंद्र बने हुए हैं. इस बार भी सौरव जोशी अपनी एक वीडियो की वजह से खबरों में हैं. दरअसल, हाल ही में सौरव जोशी ने अपनी पत्नी अवंतिका भट्ट का एक वीडियो शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग सौरव जोशी को बहुत ट्रोल कर रहे हैं. कई लोगों ने सौरव जोशी के इस वीडियो को अश्लील तक बता दिया है. चलिए आपको ये पूरा माजरा समझाते हैं.

वाइफ का वीडियो…

यूट्यूबर सौरव जोशी अपने इस नए वीडियो व्लॉग के कारण मुश्किलों में आ गए हैं. दरअसल, हाल ही में सौरव जोशी अपनी पत्नी अवंतिका भट्ट के साथ गोवा में वेकेशन सेलिब्रेट करने के लिए थे, जहां से उन्होंने अपनी वाइफ अवंतिका का एक वीडियो क्लिप शेयर किया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसी वीडियो की वजह से सौरव जोशी एक नए विवाद में फंस गए हैं. दरअसल, इस वीडियो में सौरव की पत्नी से जुड़ी कुछ ऐसी चीज दिख रही है, जिसे देखकर लोग उन्हें बहुत ट्रोल कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

क्या है वीडियो में?

दरअसल, इस वीडियो में सौरव अपनी पत्नी अवंतिका के साथ होटल के कमरे का टूर देते हैं. इसी दौरान जब अवंतिका कमरे से बाहर निकलकर प्राइवेट पूल दिखाती हैं, तो कैमरे की लाइट अवंतिका पर पड़ती है, जिसकी वजह से वीडियो में उनकी ड्रेस ट्रांसपेरेंट नजर आने लगती है. जिससे उनके अंदर पहने जाने वाले कपड़े वीडियो में साफ दिखाई देते हैं. जब व्लॉग अपलोड हुआ, तो अब लोग सौरव की लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं.

वीडियो पर क्या बोले लोग?

एक यूजर ने वो वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘क्या सौरव जोशी जानबूझकर ऐसे वीडियो पोस्ट करते हैं, या फिर पोस्ट करने से पहले वे एक बार चेक भी नहीं करते? भाई, वह कैमरा एंगल क्या था???’ एक दूसरे यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘सौरव जोशी ने व्लॉग के चक्कर में ये क्या कर दिया… दरअसल, सौरव जोशी अपनी वाइफ अवंतिका के साथ गोवा ट्रिप पर थे, होटल के व्लॉग में अवंतिका खिड़की के पास लगे पर्दे खोलती नजर आ रही हैं, सामने से पड़ रही लाइट से उनकी ड्रेस के नीचे के अंडरगार्मेंट्स…’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने अपनी ही पत्नी अवंतिका का 23 सेकेंड का वीडियो लीक कर दिया. हैरानी की बात ये है कि वीडियो शूट हुआ, एडिट हुआ और फिर पब्लिक भी कर दिया गया. ये वीडियो तो नॉर्मल था लेकिन उनका जो अगला वीडियो है वो.’

---विज्ञापन---
First published on: Nov 07, 2026 11:27 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो