फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर ही पौराणिक कथाओं पर बनने वाली एनिमेटेड फिल्में देखने को मिलती हैं. ये एनिमेटेड मूवीज बड़ों से ज्यादा बच्चों के बीच पॉपुलर होती हैं और इस तरह से लोगों को हिंदू धर्म से जुड़ी कहानियां दिखाई जाती हैं. हालांकि इस बार हम्बेल फिल्म्स भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम पर फिल्म लेकर आ रहे हैं. वहीं, आज परशुराम जयंती के मौके पर मेकर्स ने फिल्म का मोशन पोस्टर भी रिलीज कर दिया है.
मेकर्स ने रिलीज किया महावतार परशुराम का मोशन पोस्टर
दरअसल, हम्बेल फिल्म्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है. इस मोशन पोस्टर की शुरुआत जंग के मैदान से होती है, जहां पर भगवान परशुराम दुश्मनों के साथ जंग लड़ते हैं. इसके बाद पोस्टर में उस शख्स की हल्की सी झलक दिखाई जाती है, जो परशुराम का किरदार निभाने वाले हैं. वह हाथ में फरसा लिए, दुश्मनों से भिड़ते हैं और हाथ से लेकर पांव और उनका त्रिशुल तक खून से लथपथ होता है. इस खतरनाक लुक को देख फैंस के बीच भी एक्साइटमेंट बढ़ गई है.
लोगों के बीच फिल्म को लेकर दिखी एक्साइटमेंट
इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “अधर्म के विरुद्ध एक तूफान उठ रहा है. पेश है #महावतारपरशुराम का टाइटल रिवील मोशन पोस्टर.दिसंबर 2027 में सिनेमाघरों में आ रही है. मोशन पोस्टर को देख एक यूजर ने लिखा, ” उसने 21 बार अपने रक्त से पृथ्वी को शुद्ध किया. दूसरे यूजर ने लिखा, “फिल्म की रिलीज का इंतजार नहीं कर सकते. एक अन्य यूजर ने लिखा, “अब सब देखेंगे असली वॉयलेंस क्या होता है. जय भगवान परशुराम.
2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि फिल्म के मेकर्स ने अभी तक स्टार कास्ट का ऐलान नहीं किया है. हालांकि फिल्म का डायरेक्शन अश्विन कुमार कर रहे हैं और हम्बेल फिल्म्स के बैनर तले तैयार किया जा रही है. इसके निर्माता विजय किर्गंदुर हैं. फिल्म दिसंबर 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
यह भी पढ़ें- T-Series के कर्ताधर्ता Darshan Kumar का हुआ निधन, इंडस्ट्री में छाई शोक की लहर