---विज्ञापन---
50 के दशक की वो हसीना जिसने हेलेन से लेकर मधुबाला तक को दी कड़ी टक्कर, फिर गुमनामी में गई जान

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में तमाम अनकही कहानियां हैं, जो अक्सर ही सुनने को मिलती है. इंडस्ट्री में कई ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने बड़े बड़े कलाकारों को टक्कर दी है. वे अपने टैलेंट के दम पर सालों तक इंडस्ट्री पर राज करते रहे हैं. वहीं, आज हम एक ऐसी ही मोस्ट डिमांडिंग डांसर के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो ना सिर्फ अपनी खूबसूरती बल्कि अपने डांस के लिए भी लोगों के बीच खूब मशहूर रही हैं. हालांकि इस हसीना की गुमनामी में मौत हुई थी.

दरअसल हम जिस एक्ट्रेस के बारे में बात कर रहे हैं वह है कुक्कू मोरे. कुक्कू मोरे एक एंग्लो इंडियन परिवार से रिश्ता रखती थीं. साल 1946 में उन्होंने फिल्म 'अरब का सितारा' से अपने करियर की शुरुआत की थी. वह अपने दौर की मशहूर डांसर थी और उन्होंने कैबरे डांस फॉर्म से अपनी एक अलग पहचान बनाई थी. इतना ही नहीं वह अपनी शानदार परफॉर्मेंस और एनर्जी के लिए लोगों के बीच खूब पॉपुलर थे. फिल्म मेकर्स उन्हें डांस नंबर में कास्ट करते थे.

इतना ही नहीं वह हेलेन को भी डांस के मामले में कड़ी टक्कर दे चुकी हैं. कुक्कू ने साल 1950 में अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया था और उन्होंने आइटम डांस नंबर्स से अपनी पहचान बनाई थी. वह अपनी बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस के कारण लोगों के बीच काफी डिमांडिंग बन गई थीं. इतना ही नहीं उन्होंने सपोर्टिंग रोल में भी कमाल कर दिखाया था.

कुक्कू अपने दौर की महंगी हसीनाओं में से एक मानी जाती थीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक वह एक नहीं बल्कि तीन-तीन लग्जरी कारें चलाती थीं. इतना ही नहीं उनकी एक कार सिर्फ उनके खास पालतू कुत्तों के लिए थीं. इसके अलावा वह महंगे और डिजाइनर कपड़ों की भी बहुत शौकीन थीं और उनके पास इसका अच्छा खासा कलेक्शन था. साथ ही वह महंगे जूतों की भी शौकीन थीं. कहा जाता था कि वह कपड़े तक रिपीट नहीं करती थीं.

हालांकि उम्र के साथ-साथ उनके करियर में गिरावट आने लगी और उन्हें धीरे-धीरे फिल्में मिलना बंद हो गई. जिसके कारण उनकी आर्थिक स्थिति भी काफी कमजोर हो गई थी. यहां तक कि उनके पास खाने तक के लिए भी पैसे नहीं बचे थे.

वहीं, अपना पेट भरने के लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी. हालांकि अपने अंतिम दौर में वह अकेलेपन से और तंगी से जूझ रही थीं. एक्ट्रेस का 30 सितंबर 1981 को कैंसर से जंग लड़ते हुए मौत हो गई.