Sunday, 22 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

50 साल बाद पेरेंट्स ने दोबारा रचाई शादी, ढोल पर नाचा एक्टर-निभाई रस्में, भावुक होकर बोला- इससे खूबसूरत कुछ नहीं

Kushal Tandon Parents Remarried: टीवी एक्टर कुशाल टंडन के माता-पिता ने अपनी 50वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर पूरे रीति-रिवाजों से दोबारा शादी रचाई है. वरमाला और फेरों के इस जश्न में कुशाल ढोल बजाते और जमकर नाचते नजर आए. उन्होंने अपने पेरेंट्स के लिए सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक पोस्ट भी लिखा है.

kushal tandon parents remarry 50th wedding anniversary
kushal tandon parents remarry 50th wedding anniversary

Kushal Tandon Parents Remarried: टीवी के डैशिंग एक्टर कुशाल टंडन (Kushal Tandon) के घर इन दिनों खुशियों का ऐसा समां बंधा है कि हर किसी का दिल पिघल जाए. कुशाल के पेरेंट्स ने अपनी शादी की 50वीं सालगिरह पर एक बार फिर पूरे रीति-रिवाजों से शादी रचाई है. वरमाला और फेरों से लेकर ढोल की थाप पर कुशाल के झूमने तक इस जश्न की हर झलक सोशल मीडिया पर छाई हुई है. पेरेंट्स को दूल्हा-दुल्हन के रूप में देखकर कुशाल इतने भावुक हो गए कि उन्होंने सच्चे प्यार और कमिटमेंट पर दिल छू लेने वाला नोट शेयर कर दिया.

वरमाला और फेरों के साथ पूरी हुईं शादी की रस्में

कुशाल टंडन ने इंस्टाग्राम पर पेरेंट्स के वेडिंग सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं जिनमें दोनों दूल्हा-दुल्हन के लिबास में बेहद प्यारे नजर आ रहे हैं. उन्होंने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई मंडप में बैठे और पूरे रीति-रिवाजों के साथ फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें दोहराईं.

---विज्ञापन---

ढोल की थाप पर झूमे और नाचे कुशाल टंडन

अपने मम्मी-पापा की दोबारा शादी के मौके पर कुशाल टंडन की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. उन्होंने खुद ढोल बजाया और परिवार के साथ जमकर डांस किया साथ ही दूल्हा-दुल्हन बने माता-पिता के साथ प्यार भरी तस्वीरें भी क्लिक कराईं.

शाम को केक काटकर और डांस के साथ मनाया जश्न

रीति-रिवाजों से शादी और फेरों की रस्मों के बाद शाम को जश्न का रंग और गहरा हो गया. कुशाल के पेरेंट्स ने केक काटकर अपनी 50वीं सालगिरह मनाई और खुद भी खुशी से झूमकर डांस किया जिस दौरान पूरा परिवार जश्न में डूबा दिखा.

50 साल के प्यार और त्याग पर कुशाल का इमोशनल नोट

तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए कुशाल ने कैप्शन में लिखा कि यह 50 साल का साथ प्यार हंसी-मजाक वादे त्याग और एक-दूसरे के साथ खड़े रहने का सफर है. उन्होंने कहा कि मम्मी-पापा को हर रस्म और परंपरा को फिर से जीते देखना किसी जादू से कम नहीं लगा.

---विज्ञापन---

माता-पिता को देखकर सच्चे प्यार पर कायम हुआ यकीन

कुशाल ने अपने नोट में आगे लिखा कि सच्चा प्यार मुश्किल से मिलता है लेकिन वह खुद को खुशनसीब मानते हैं कि उन्होंने इसे जिंदगी भर इतने करीब से देखा है. उन्होंने बताया कि लोगों के यह पूछने पर कि उन्हें प्यार पर यकीन क्यों है उनका जवाब हमेशा यही होता है कि वह अपने माता-पिता को प्यार करते हुए और जिंदगी के हर मौसम में एक-दूसरे को चुनते हुए देखकर बड़े हुए हैं.

First published on: Nov 22, 2026 05:30 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो