Sunday, 22 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Heal Trailer Release: कैंसर से जंग जीतने के बाद कैथरीन ने खोले जिंदगी के राज, डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर देख भावुक हुए लोग

Heal Trailer Release: वेल्स की राजकुमारी कैथरीन की नई डॉक्यूमेंट्री 'हील' का ट्रेलर शनिवार को रिलीज हो गया है जिसमें उन्होंने कैंसर से उबरने के अपने सफर को साझा किया है. इसमें वह तीन सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ाई करती दिखती हैं और अपने बच्चों व पति प्रिंस विलियम के साथ भावुक पल बिताती हैं.

Heal Trailer Release
Heal Trailer Release

Heal Trailer Release: कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जंग जीतने के बाद वेल्स की राजकुमारी कैथरीन (Princess Catherine) पहली बार अपने सबसे मुश्किल दौर के राज खोलने जा रही हैं. उनकी नई डॉक्यूमेंट्री ‘हील’ (Heal) का भावुक कर देने वाला ट्रेलर शनिवार को रिलीज हो गया है जिसे देखकर दुनियाभर के लोग इमोशनल हो गए हैं. इसमें न केवल उनके इलाज और शारीरिक चुनौतियों की झलक है बल्कि 24 घंटे में तीन सबसे ऊंची चोटियां फतह करने का उनका हौसला भी दिखता है. परिवार और प्रिंस विलियम संग उनके इमोशनल पल दिल छू लेने वाले हैं.

24 घंटे में तीन ऊंची चोटियां चढ़ने का कठिन चैलेंज पूरा किया

डॉक्यूमेंट्री ‘हील’ में 44 वर्षीय राजकुमारी कैथरीन ‘नेशनल थ्री पीक्स चैलेंज’ में हिस्सा लेती नजर आती हैं जिसके तहत जून के आखिर में उन्होंने सिर्फ 24 घंटे के भीतर स्कॉटलैंड इंग्लैंड और वेल्स की सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ाई की. इस कठिन सफर के दौरान वह अपने निजी अनुभव साझा करती हैं और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे अन्य लोगों के साथ जुड़कर उनका हौसला बढ़ाती हैं.

---विज्ञापन---

अनिश्चितता के बीच उम्मीद और इमोशनल मजबूती की कहानी

ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैंसर का पता चलने के बाद कैथरीन की जिंदगी में कैसे शारीरिक और मानसिक बदलाव आए. इस सफर पर बात करते हुए राजकुमारी कहती हैं कि ठीक होना एक यात्रा है जिसमें यह समझना होता है कि अनिश्चितता के बीच भी उम्मीद और खुशी कैसे पाई जाए और पुरानी चीजों से फिर कैसे जुड़ा जाए.

बच्चों को गले लगाया और प्रिंस विलियम संग बिताए भावुक पल

ट्रेलर का सबसे इमोशनल हिस्सा तब आता है जब कठिन चुनौती पूरी करने के बाद कैथरीन अपने परिवार से मिलती हैं. वह अपने तीनों बच्चों प्रिंस जॉर्ज प्रिंसेस शार्लोट और प्रिंस लुई को प्यार से गले लगाती हैं और अपने पति प्रिंस विलियम के साथ बेहद भावुक पल बिताती हैं.

मार्च 2024 से जनवरी 2025 तक ऐसा रहा इलाज का सफर

गौरतलब है कि मार्च 2024 में कैथरीन ने सार्वजनिक रूप से बताया था कि पेट की सर्जरी के बाद उनका कैंसर का इलाज चल रहा है. इसके बाद सितंबर 2024 में उन्होंने एक वीडियो साझा कर कीमोथेरेपी पूरी होने की जानकारी दी थी और जनवरी 2025 में घोषणा की थी कि उनका कैंसर अब नियंत्रण में है.

---विज्ञापन---

यूके समेत कई देशों में होगी रिलीज, लेकिन भारत को अभी इंतजार

बेंजी जैक्सन के निर्देशन और विल वार की सिनेमैटोग्राफी में बनी यह डॉक्यूमेंट्री प्रकृति के साथ राजकुमारी के जुड़ाव और अपनों के साथ की अहमियत को दर्शाती है. इसे यूके में 29 नवंबर को बीबीसी पर ऑस्ट्रेलिया में 1 दिसंबर को चैनल 9 पर और कनाडा में 7 दिसंबर को सीटीवी पर प्रसारित किया जाएगा, जबकि भारत में इसकी रिलीज डेट को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

First published on: Nov 22, 2026 07:03 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो