Sunday, 22 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

दूसरी बार पापा बनेंगे Dheeraj Dhoopar, Vinny Arora ने 2nd प्रेग्नेंसी की अनाउंस, अटकलों पर लगी मुहर!

टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा के घर एक बार फिर खुशियां दस्तक देने वाली हैं। शादी के दस साल बाद कपल दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहा है। काफी समय से विन्नी की प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, लेकिन अब एक्ट्रेस ने खुद इस खुशखबरी का ऐलान कर दिया है।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Nov 22, 2026 15:49
Share :
Dheeraj Dhoopar

टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा के घर एक बार फिर खुशियां दस्तक देने वाली हैं। शादी के दस साल बाद कपल दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहा है। काफी समय से विन्नी की प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, लेकिन अब एक्ट्रेस ने खुद इस खुशखबरी का ऐलान कर दिया है। दरअसल, विन्नी अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह ग्रीन कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आ रही हैं। वीडियो में विन्नी खुशी से अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘एक नन्हा सा चमत्कार, फिर से…’। विन्नी की इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस और टीवी इंडस्ट्री के सितारे कपल को बधाइयां देने लगे हैं। गौरतलब है कि इस खुशखबरी से पांच दिन पहले ही धीरज और विन्नी ने अपनी शादी की दसवीं सालगिरह मनाई थी। इस मौके पर धीरज ने परिवार की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें दोनों अपने बेटे जैन के साथ नजर आए थे। तस्वीरों के साथ धीरज ने परिवार में और प्यार जुड़ने की बात लिखी थी, जिसके बाद से ही फैंस दूसरी प्रेग्नेंसी के कयास लगा रहे थे। बता दें कि धीरज और विन्नी की मुलाकात साल 2009 में टीवी शो ‘मात पिता के चरणों में स्वर्ग’ के सेट पर हुई थी। सात साल डेटिंग के बाद दोनों ने 16 नवंबर 2016 को शादी की। 10 अगस्त 2022 को उनके बेटे जैन का जन्म हुआ था। अब कपल दूसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार है।

First published on: Nov 22, 2026 03:49 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो