Friday, 13 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Kavya Maran-Anirudh Ravichander बने हमसफर, ड्रीमी वेडिंग की तस्वीरें Viral, क्या है 11.11 का राज़ ?

क्रिकेट और म्यूजिक इंडस्ट्री के दो बड़े नाम अब शादी के बंधन में बंध गए हैं। IPL टीम सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर ने 11 नवंबर को ग्रीस में शादी कर ली। कपल की शादी की पहली तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गईं।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Nov 12, 2026 17:40
Share :
Kavya Maran

क्रिकेट और म्यूजिक इंडस्ट्री के दो बड़े नाम अब शादी के बंधन में बंध गए हैं। IPL टीम सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर ने 11 नवंबर को ग्रीस में शादी कर ली। कपल की शादी की पहली तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गईं। लंबे समय से दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं थीं, लेकिन उन्होंने कभी इस पर खुलकर कुछ नहीं कहा था। अनिरुद्ध ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीर शेयर कर फैंस को यह खुशखबरी दी। इस प्राइवेट वेडिंग सेरेमनी में दोनों बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आए। शादी के लिए अनिरुद्ध ने आइवरी कलर का कुर्ता और वेष्टि पहना था, जिसमें उनका पारंपरिक साउथ इंडियन लुक काफी शानदार लग रहा था। वहीं, काव्या मारन ब्लश पिंक कलर के खूबसूरत लहंगे में नजर आईं। उनके ब्राइडल लुक और कपल की केमिस्ट्री को फैंस ने खूब पसंद किया। हालांकि, शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिलीं। कुछ यूजर्स ने तस्वीरों को इतना परफेक्ट बताया कि उन्हें AI जनरेटेड समझ लिया, जबकि कुछ लोगों को काव्या का ब्राइडल आउटफिट पसंद नहीं आया। उनका मानना था कि उन्हें लहंगे की जगह पारंपरिक साउथ इंडियन साड़ी पहननी चाहिए थी। वहीं, इस शादी में सबसे ज्यादा चर्चा 11 नवंबर यानी 11.11 की तारीख को लेकर हो रही है। अनिरुद्ध ने तस्वीर के साथ खास कैप्शन लिखा, जिसमें उन्होंने इसे जिंदगी में एक बार मिलने वाला और हमेशा के लिए रहने वाला रिश्ता बताया। दरअसल, अंक ज्योतिष में 11 नंबर को नई शुरुआत और मेनिफेस्टेशन से जोड़कर देखा जाता है। वहीं, 11:11 को प्यार और रिश्तों के लिए भी खास माना जाता है। यही वजह है कि कपल की शादी की तारीख सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

First published on: Nov 12, 2026 05:40 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो