Anjali Arora Sister In Law Arti: सोशल मीडिया स्टार अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) के परिवार से जुड़ी एक बेहद चौंकाने वाली और गंभीर खबर सामने आई है, जिसने हर किसी को हक्का-बक्का कर दिया है. अंजलि की भाभी आरती अरोड़ा (Arti Arora) ने ससुरालवालों पर घरेलू हिंसा और प्रताड़ना के संगीन आरोप लगाए हैं. मीडिया के सामने रोते हुए आरती ने दावा किया कि प्रेग्नेंसी के दौरान उनके साथ इतनी मारपीट की गई कि वह बेहोश हो गई थीं. जादू-टोना से लेकर पैसों के लालच तक आरती के इन विस्फोटक दावों के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं.
प्रेग्नेंसी के दौरान मारपीट से बेहोश होने का दावा
मीडिया से बातचीत में आरती अरोड़ा ने बताया कि 2021 में उनकी शादी हुई थी और शादी के बाद से ही उन्हें टॉर्चर किया जाने लगा था. उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब वह गर्भवती थीं तब ससुरालवालों ने उनके साथ इतनी मारपीट की कि वह बेहोश हो गई थीं.
लव मैरिज के बाद परिवार की मंजूरी से हुई थी अरेंज मैरिज
आरती अरोड़ा ने अंजलि अरोड़ा के भाई से सोशल मीडिया के जरिए मुलाकात के बाद लव मैरिज की थी. आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक आरती की वकील ने एक लोकल चैनल को बताया कि पहले आर्य समाज के जरिए शादी हुई थी और बाद में अंजलि के परिवार की मंजूरी मिलने पर अरेंज मैरिज की गई थी जिसके एक महीने बाद ही मारपीट शुरू हो गई थी.
वीडियो सबूत और फोन टूटने का जिक्र
आरती की वकील ने अपने दावों के समर्थन में वीडियो सबूत होने की बात कही है जिससे कथित तौर पर अंजलि के भाई द्वारा मारपीट किए जाने की बात सामने आती है. आरती का कहना है कि घरेलू कलह के दौरान उनके 5 से 6 बार फोन टूटे और उनमें मौजूद करीब 600 वीडियो भी डिलीट कर दिए गए.
जादू-टोना पैसों के लालच और दबाव बनाने का आरोप
आरती अरोड़ा ने ससुरालवालों पर जादू-टोना आजमाने का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें सिर्फ उनकी धन-संपत्ति से लगाव है. उन्होंने यह भी दावा किया कि ननद अंजलि अरोड़ा उन्हें राजनीति का खौफ दिखाकर दबाव बनाती थीं जबकि उनका कोई सपोर्ट सिस्टम नहीं है और वह अपने बच्चे के लिए न्याय चाहती हैं.
फैंस में हैरानी और अंजलि की चुप्पी पर नजरें
आरती अरोड़ा के इन गंभीर आरोपों के सामने आने के बाद अंजलि अरोड़ा के फैंस के बीच हैरानी और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. पारिवारिक विवाद से जुड़े इन दावों के बीच अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि अंजलि अरोड़ा इस पूरे मामले पर कोई प्रतिक्रिया देती हैं या नहीं.