Sapna Choudhary Veer Sahu Divorce News Update: हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी (Sapna Choudhary) और वीर साहू (Veer Sahu) की शादीशुदा जिंदगी में अब आर-पार की जंग छिड़ गई है. जनवरी 2020 में सात फेरे लेने वाले इस कपल के रिश्ते में दरार की खबरें लंबे समय से चल रही थीं लेकिन अब सपना ने खुद तलाक की अर्जी देने की बात कबूल कर ली है. इतना ही नहीं उन्होंने शादी में प्रताड़ना और सम्मान न मिलने के दर्द को भी बयां किया है. उधर सपना के बयान के तुरंत बाद वीर साहू ने भी इंस्टाग्राम पर एक तंज भरा वीडियो शेयर कर पलटवार किया है.
सपना चौधरी ने गिनाए शादी चलाने के तीन अहम नियम
एनएमएफ न्यूज से बातचीत में जब सपना चौधरी से शादी चलाने के तीन नियमों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बेबाक जवाब दिया. सपना ने कहा कि शादी चलाने के लिए सबसे पहले प्यार को किनारे रखकर एक-दूसरे को इज्जत देनी चाहिए और सामने वाले की भावनाओं व कोशिशों की कद्र होनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि ये तरीके पुराने दौर के हैं और जब तक उन्हें अच्छा लगा उन्होंने निभाया लेकिन अब वह इसे आगे नहीं बढ़ा रहीं.
प्रताड़ना और अपमान सहने की तरफ किया इशारा
प्यार की परिभाषा पर बात करते हुए सपना ने कहा कि अब उनके लिए उनका स्टेज दर्शक टीम और परिवार ही सब कुछ हैं और जो उन्हें वैल्यू देगा वह भी उसे ही वैल्यू देंगी. उन्होंने दो टूक कहा कि प्यार की भाषा बेहद सीधी है जहां प्यार के बदले प्यार मिलेगा लेकिन विवाद प्रताड़ना हैरेसमेंट या तनाव देने पर वह उसे चार गुना वापस करेंगी.
तलाक के ऐलान के बाद वीर साहू ने वीडियो शेयर कर मारा ताना
एक तरफ सपना चौधरी ने तलाक और अपनी तकलीफ पर खुलकर बात की तो दूसरी तरफ वीर साहू ने भी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर खामोशी तोड़ी. वीडियो में वीर साहू टशन भरे अंदाज में दिखे और उसके डायलॉग थे कि आप बेवजह शोर कर रहे हैं और आप जैसे बदनसीबों को हम हंसते-हंसते टाल देते हैं जिसे सपना पर सीधा तंज माना जा रहा है.
दूसरी शादी के सवाल पर सपना ने साफ किया अपना रुख
तलाक की खबर सामने आने के बाद फैंस के मन में यह सवाल भी उठने लगा था कि क्या सपना चौधरी भविष्य में दोबारा शादी करेंगी. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सपना ने स्पष्ट कर दिया कि फिलहाल उनके मन में दूसरी शादी करने का कोई विचार नहीं है और वह अपने काम व परिवार पर ध्यान दे रही हैं.
रिश्ते में भरोसे और समझ को बताया सबसे जरूरी
अपनी बातचीत में सपना चौधरी ने रिश्तों की गहराई पर बात करते हुए कहा कि प्यार केवल शारीरिक संबंध तक सीमित नहीं होता. उनके मुताबिक किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए आपसी भरोसा समझ और मुश्किल वक्त में एक-दूसरे के साथ खड़ा होना सबसे ज्यादा जरूरी होता है.