Thursday, 19 February, 2026

---विज्ञापन---

Entertainment News LIVE: ‘बॉर्डर 2’ में वरुण धवन की एक्टिंग के दीवाने हुए फैंस, बजीं तालियां

Entertainment News in Hindi LIVE: बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान उर्फ केआरके को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News in Hindi Live
Entertainment News in Hindi Live

Entertainment News LIVE Update in Hindi: ‘बॉर्डर 2’ रिलीज होने से पहले सोशल मीडिया पर वरुण धवन को काफी ट्रोल किया जा रहा था, लेकिन मूवी रिलीज होने के बाद फैंस उनकी एक्टिंग के दीवाने हो गए हैं.

बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान उर्फ केआरके एक बार फिर से सुर्खियों में छाए हुए हैं. दरअसल, मुंबई पुलिस ने कमाल आर खान को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने कमाल को 18 जनवरी को ओशिवारा अंधेरी के रेजिडेंशियल बिल्डिंग पर 4 राउंड गोलियां चलाने के आरोप में हिरासत में लिया है. मुंबई पुलिस ने पूछताछ के बाद एक्टर को हिरासत में लिया है. इस दौरान एक्टर ने स्वीकार किया कि उसनेअपनी लाइसेंसी गन से गोलीबारी की थी. पुलिस ने गोलीबारी में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर लिया है और मामले की जांच कर रही है.

---विज्ञापन---

बॉलीवुड के फिल्ममेकर सुभाष घई आज अपना 81वां जन्मदिन मना रहे हैं. सुभाष घई ने हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत 1967 में आई फिल्म ‘तकदीर’ में बतौर एक्टर की थी, लेकिन साल 1976 में उन्होंने एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘कालीचरण’ से निर्देशन में कदम रखा. इसके बाद उन्होंने ‘विश्वनाथ’, ‘कर्ज’, ‘क्रोधी’, ‘हीरो’, ‘विधाता’, ‘खलनायक’, ‘ताल’ और ‘परदेस’ जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं.

वहीं, सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी की फिल्म ‘Border 2’ ने पहले दिन 30 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्मने कईई सुपरहिट फिल्मों के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है. मूवी ‘Border 2’ ने जिन फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े हैं,उनमें ऋषभ शेट्टी की ‘Kantara: Chapter-1’, रणवीर सिंह की फिल्म ‘Dhurandhar’, अनीत पड्डा-अहान पांडे की ‘Saiyaara’ और रजनीकांत की ‘Coolie’ फिल्में शामिल हैं. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

23:06 (IST) 24 Jan 2026
Entertainment Live News: 'बॉर्डर 2' में वरुण धवन की एक्टिंग के कायल हुए फैंस

'बॉर्डर 2' रिलीज होने से पहले सोशल मीडिया पर वरुण धवन को काफी ट्रोल किया जा रहा था, लेकिन मूवी रिलीज होने के बाद फैंस उनकी एक्टिंग के दीवाने हो गए हैं.

22:05 (IST) 24 Jan 2026
Entertainment Live News: 'बॉर्डर 2' ने दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, इतने करोड़ कमाए

Border 2 Box Office Collection Day 2: सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की फिल्म 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने पहले दिन 30 करोड़ रुपये की बंपर ओपनिंग के साथ शुरुआत की थी और अब दूसरे दिन भी इसके कलेक्शन में मजबूती देखी गई है. फिल्म को लेकर ऑडियंस का उत्साह बरकरार है और शनिवार को भी सिनेमाघरों में काफी भीड़ देखने को मिली. दो दिनों के भीतर ही फिल्म ने 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर अपनी सफलता की कहानी लिख दी है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

20:25 (IST) 24 Jan 2026
Entertainment Live News: विवादों के बीच अबू धाबी में गूंजा A.R. Rahman का 'वंदे मातरम'

AR Rahman Abu Dhabi Concert: कहते हैं जब शब्द कम पड़ जाएं, तो संगीत को बोलने देना चाहिए. 'म्यूजिक मेस्ट्रो' एआर रहमान ने कुछ ऐसा ही किया. पिछले कुछ दिनों से 'छावा' फिल्म और बॉलीवुड की राजनीति पर दिए अपने बयानों के कारण रहमान सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रहे थे. लोगों ने उनकी देशभक्ति तक पर सवाल उठा दिए थे. हालांकि 23 जनवरी की रात अबू धाबी के एतिहाद एरिना में जो हुआ, उसने न केवल स्टेडियम में मौजूद हजारों लोगों का दिल जीत लिया, बल्कि इंटरनेट पर उनके विरोधियों को भी शांत कर दिया. यहां पढ़ें पूरी खबर...

19:48 (IST) 24 Jan 2026
Entertainment Live News: 'Border 2' में फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज

Border 2: सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर फैंस के अंदर गजब का क्रेज दिख रहा है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तो धमाका कर ही दिया है, लेकिन अब इसकी कास्टिंग को लेकर एक ऐसी खबर आई है, जिसने पुरानी 'बॉर्डर' की यादें ताजा कर दी हैं. फिल्म के मेकर्स ने दर्शकों को सरप्राइज देते हुए फिल्म की एंडिंग में कुछ ऐसा किया है, जिससे 1997 की 'बॉर्डर' की यादें फिर से सबके सामने आ गईं. फैंस इस सीन को देखकर काफी खुश ही हैं. वहीं इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

19:31 (IST) 24 Jan 2026
Entertainment Live News: फायरिंग मामले में KRK को कोर्ट ने पुलिस कस्टडी में भेजा

KRK Firing Case: अक्सर अपने बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले कमाल राशिद खान (KRK) एक बार फिर कानून के शिकंजे में हैं. पुलिस ने उन्हें फायरिंग से जुड़े एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया है. कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें 27 जनवरी तक यानी 3 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. जैसे ही कोर्ट का फैसला आया, KRK के तेवर बदले नजर आए. उन्होंनी तरफ से कोर्ट के सामने यह दावा किया कि इस केस से उनका कोई लेना-देना नहीं है और उन्हें जानबूझकर साजिश के तहत फंसाया जा रहा है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

18:52 (IST) 24 Jan 2026
Entertainment Live News: विक्रम भट्ट और उनकी बेटी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर और प्रोड्यूसर विक्रम भट्ट और उनकी बेटी कृष्णा भट्ट पर एक बिजनेसमैन ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है. उनपर वर्सोवा पुलिस स्टेशन में यह मामला दर्ज हुआ है. बिजनेसमैन ने आरोप लगाया है कि उन्होंने 13.50 करोड़ की धोखाधड़ी की है.प्रोड्यूसर के खिलाफ यह दूसरा फ्रॉड मामला का केस दर्ज कराया गया है. वह फिलहाल 30 करोड़ के धोखाधड़ी केस में उदयपुर की जेल में है. यहां पढ़ें पूरी खबर..

18:26 (IST) 24 Jan 2026
Entertainment Live News: शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ की रिलीज डेट ने मचाया तहलका

Shah Rukh Khan Movie King Release Date: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के फैंस के लिए आज का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है. लंबे समय से जिस खबर का इंतजार था, वह आखिरकार सामने आ गई है. शाहरुख खान और निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने अपनी अगली फिल्म 'किंग' की रिलीज डेट का ऐलान एक बेहद पावरफुल वीडियो के साथ किया है. इस वीडियो में उनके एक्शन अवतार को दिखाया गया है. जहां फैंस उनके इस लुक के दीवाने हो गए हैं. आइए जानते हैं किंग खान की ये फिल्म कब देगी सिनेमाघरों में दस्तक? यहां पढ़ें पूरी खबर...

https://www.instagram.com/reel/DT5DQ5rjCXy/?utm_source=ig_web_copy_link

14:34 (IST) 24 Jan 2026
Entertainment Live News: सलमान खान की Battle Of Galwan का पहला गाना Maatrubhumi हुआ रिलीज

सलमान खान स्टारर फिल्म बैटल ऑफ गलवान का पहला गाना मातृभूमि आज मेकर्स ने रिलीज कर दिया है. इस गाने को अरिजीत सिंह ने आवाज दी है और हिमेश रेशमिया ने इसमें म्यूजिक दिया है. श्रेया घोषाल ने भी अपनी खूबसूरत आवाज से लोगों का दिल जीत लिया है. वहीं, इस देशभक्ति गाने में सलमान खान ने सभी को अपना दीवाना बना दिया है. सलमान खान गाने में अलग ही अंदाज में दिख रहे हैं. यह गाना आपको भावुक कर देगा. यहां पढ़ें पूरी खबर..

https://www.instagram.com/reel/DT4rcOEDqvq/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

13:32 (IST) 24 Jan 2026
Entertainment News LIVE: देश के कोने-कोने तक पहुंची Border 2 की दहाड़

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म 'Border 2' की रिलीज को लोग किसी उत्सव की तरह मना रहे हैं. आलम तो ये है कि लोग हाथों में तिरंगा लेकर 'Border 2' देखने जा रहे हैं. जिसकी झलक तस्वीरें और वीडियो के रूप में सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही है. पढ़ें पूरी खबर...

https://www.instagram.com/reel/DT3BmsCEkyg/?utm_source=ig_web_copy_link

13:10 (IST) 24 Jan 2026
Entertainment News LIVE: फिल्म ‘Border 2’ ने पहले दिन की बंपर कमाई

सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी की फिल्म ‘Border 2’ ने पहले दिन 30 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्मने कईई सुपरहिट फिल्मों के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है.

https://www.instagram.com/p/DT2WVNvE20o/?utm_source=ig_web_copy_link

12:48 (IST) 24 Jan 2026
Entertainment Live News: स्मृति संग शादी से पहले लड़की के साथ रंगे हाथों पकड़े गए थे पलाश मुच्छल?

स्मृति मंधाना के साथ पलाश मुच्छल की शादी टूट चुकी है. हालांकि एक महीने बाद अब स्मृति के दोस्त विज्ञान माने ने दावा किया है कि पलाश मुच्छल को एक लड़की के साथ बिस्तर पर रंगे हाथों पकड़ा गया था. जो कि काफी हैरान करने वाला था. इसके बाद भारतीय महिला क्रिकेटर्स ने उनकी पिटाई भी की थी. यहां पढ़ें पूरी खबर..

12:44 (IST) 24 Jan 2026
Entertainment Live News: सुनील शेट्टी ने ठुकराया 40 करोड़ का पान मसाला एड, जानें वजह

सुनील शेट्टी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उन्हें 40 करोड़ का पान मसाला एड का ऑफर आया था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया. उन्होंने इसको लेकर बताया कि मैं ऐसा कुछ नहीं करूंगा जिसपर मुझे भरोसा नहीं है, क्योंकि इससे उनके परिवार और बच्चों पर दाग लग जाएगा. यहां पढ़ें पूरी खबर..

11:02 (IST) 24 Jan 2026
Entertainment News LIVE: सुभाष घई मना रहे आज अपना 81वां जन्मदिन

बॉलीवुड के फिल्ममेकर सुभाष घई आज अपना 81वां जन्मदिन मना रहे हैं. सुभाष घई ने हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत 1967 में आई फिल्म ‘तकदीर’ में बतौर एक्टर की थी, लेकिन साल 1976 में उन्होंने एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘कालीचरण’ से निर्देशन में कदम रखा. इसके बाद उन्होंने ‘विश्वनाथ’, ‘कर्ज’, ‘क्रोधी’, ‘हीरो’, ‘विधाता’, ‘खलनायक’, ‘ताल’ और ‘परदेस’ जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं.

https://www.instagram.com/reel/DT4SRLwgU0U/?utm_source=ig_web_copy_link

10:01 (IST) 24 Jan 2026
Entertainment News LIVE: मुंबई पुलिस ने Kamal R Khan को गिरफ्तार

बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान उर्फ केआरके एक बार फिर से सुर्खियों में छाए हुए हैं. दरअसल, मुंबई पुलिस ने कमाल आर खान को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने कमाल को 18 जनवरी को ओशिवारा अंधेरी के रेजिडेंशियल बिल्डिंग पर 4 राउंड गोलियां चलाने के आरोप में हिरासत में लिया है. मुंबई पुलिस ने पूछताछ के बाद एक्टर को हिरासत में लिया है. इस दौरान एक्टर ने स्वीकार किया कि उसनेअपनी लाइसेंसी गन से गोलीबारी की थी. पुलिस ने गोलीबारी में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर लिया है और मामले की जांच कर रही है.

https://www.instagram.com/reel/C1H4uh5L8vG/?utm_source=ig_web_copy_link

First published on: Jan 24, 2026 10:00 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.