Sunday, 25 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

विक्रम भट्ट और उनकी बेटी पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, करोड़ों के फ्रॉड मामले में दर्ज हुआ केस

बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर और प्रोड्यूसर विक्रम भट्ट और उनकी बेटी कृष्णा भट्ट पर एक बिजनेसमैन ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है. उनपर वर्सोवा पुलिस स्टेशन में यह मामला दर्ज कराया गया है. प्रोड्यूसर के खिलाफ यह दूसरा मामला फ्रॉड का दर्ज कराया गया है. वह फिलहाल 30 करोड़ के धोखाधड़ी केस में उदयपुर की जेल में है.

Vikram Bhatt
Vikram Bhatt

बॉलीवुड के फेमस प्रोड्यूसर और डायरेक्टर विक्रम भट्ट कई शानदार फिल्में दे चुके हैं. हालांकि वह बीते कुछ वक्त से उदयपुर जेल की हवा खा रहे हैं और अब उनकी मुश्किलें और बढ़ती हुई नजर आ रही हैं. प्रोड्यूसर और उनकी बेटी पर वर्सोवा पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है. दोनों पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप लगा है. फिलहाल इस मामले की जांच आर्थिक अपराध ब्रांच कर रही है.

विक्रम भट्ट और उनकी बेटी पर लगा 13 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप

मामले को लेकर बताया जा रहा है कि विक्रम भट्ट और उनकी बेटी पर एक बिजनेसमैन ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया है कि फिल्मों में निवेश करने पर अच्छे रिटर्न का उनसे वादा किया गया था. बिजनेसमैन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि विक्रम भट्ठा और उनकी बेटी कृष्णा भट्ट ने उनसे 13.5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है. जिसके बाद से द इकोनॉमिक ऑफेंस विंग इसकी जांच कर रहा है.

---विज्ञापन---

30 करोड़ के फ्रॉड मामले में विक्रम पहुंच जेल

बता दें कि इससे पहले विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट को उदयपुर की एजीजेएम अदालत ने एक अलग कथित रूप से 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था. कपल को 7 दिसंबर को उनके मुंबई स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया था और फिर उदयपुर लाया था. दोनों को अदालत में पेश किया गया. इस मामले का नेतृत्व डीएसपी छगन सिंह राजपुरोहित कर रहे हैं. उदयपुर पहुंचने पर दोनों ने मीडिया कैमरों से बचने की भी कोशिश की. विक्रम अभी भी 30 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में पुलिस हिरासत में है.

जानें क्या है 30 करोड़ का फ्रॉड

यह मामला इंदिरा ग्रुप और इंदिरा आईवीएफ के मालिक डॉ. अजय मुर्डिया ने दर्ज कराया था. उनकी एफआईआर के आधार पर केस दर्ज हुआ था. उन्होंने आरोप लगाया कि डायरेक्टर और उनके सहयोगियों ने उनकी पत्नी पर आधारित बायोपिक बनाने के बहाने उनसे अमाउंट जमा किया. डॉ. मुर्डिया ने दावा किया कि उन्हें इस प्रोजेक्ट से पहली बार दिनेश कटारिया ने परिचित कराया था और बाद में उनकी मुलाकात मुंबई के वृंदावन स्टूडियो में विक्रम भट्ट से हुई थी. डायरेक्टर ने कथित तौर पर उन्हें आश्वासन दिया था कि 7 करोड़ रुपये के निवेश से चार फिल्में बन सकती हैं, जिनसे 100-200 करोड़ रुपये का लगभग लाभ होगा.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Border 2 के देशभक्ति गनों के बीच ‘Battle Of Galwan’ का पहला गाना रिलीज, Salman Khan का लुक जीत लेगा दिल

First published on: Jan 24, 2026 06:48 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो