Sunday, 25 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

विवादों के बीच अबू धाबी में गूंजा AR Rahman का ‘वंदे मातरम’, परफॉर्मेंस देख रो पड़ा पूरा स्टेडियम; शेखर कपूर बोले- ‘20,000 लोग…’

AR Rahman Abu Dhabi Concert: मशहूर संगीतकार एआर रहमान ने हालिया विवादों के बीच अबू धाबी में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है. हजारों फैंस के बीच देशभक्ति के गीतों से उन्होंने साबित कर दिया कि उनका संगीत ही उनकी असली पहचान और जवाब है.

AR Rahman Abu Dhabi Concert
AR Rahman Abu Dhabi Concert

AR Rahman Abu Dhabi Concert: कहते हैं जब शब्द कम पड़ जाएं, तो संगीत को बोलने देना चाहिए. ‘म्यूजिक मेस्ट्रो’ एआर रहमान ने कुछ ऐसा ही किया. पिछले कुछ दिनों से ‘छावा’ फिल्म और बॉलीवुड की राजनीति पर दिए अपने बयानों के कारण रहमान सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रहे थे. लोगों ने उनकी देशभक्ति तक पर सवाल उठा दिए थे. हालांकि 23 जनवरी की रात अबू धाबी के एतिहाद एरिना में जो हुआ, उसने न केवल स्टेडियम में मौजूद हजारों लोगों का दिल जीत लिया, बल्कि इंटरनेट पर उनके विरोधियों को भी शांत कर दिया.

जब राष्ट्रगान से गूंज उठा एरिना

अबू धाबी में हुआ यह कॉन्सर्ट सिर्फ एक शो नहीं, बल्कि भावनाओं का सैलाब था. जैसे ही रहमान ने मणि रत्नम की फिल्म ‘आयुध एझुथु’ वाले अंदाज़ में ‘जन गण मन’ के साथ शुरुआत की, पूरा माहौल बदल गया. करीब चार घंटे चले इस शो में उन्होंने साउथ इंडियन गीतों से लेकर हिंदी के सदाबहार गानों तक, एक लंबा सफर तय किया.

---विज्ञापन---

जब सबकी आंखें नम हो गईं

कॉन्सर्ट का सबसे भावुक पल तब आया, जब अंत में रहमान ने ‘वंदे मातरम’ गाना शुरू किया. फैंस को लगा था कि शो ‘छैयां-छैयां’ पर खत्म होगा, लेकिन रहमान ने रुकने का इशारा किया और आखिरी गाने के रूप में इस देशभक्ति गीत को चुना. स्टेडियम में मौजूद हजारों लोग एक साथ गा रहे थे और कई लोगों की आंखों में आंसू थे. सोशल मीडिया पर फैंस लिख रहे हैं, “रहमान ने अपने आलोचकों को शब्दों से नहीं, सुरों से जवाब दिया है.”

शेखर कपूर और फैंस ने की जमकर तारीफ

दिग्गज फिल्म मेकर शेखर कपूर भी इस जादुई रात का हिस्सा थे. उन्होंने एक्स पर लिखा, “कल रात अबू धाबी के एतिहाद एरीना में एआर रहमान का संगीत कार्यक्रम कितना शानदार था. हॉल खचाखच भरा हुआ था. 20,000 लोग रहमान के खूबसूरत और भावपूर्ण गीतों पर झूम रहे थे, गा रहे थे, नाच रहे थे और यहां तक ​​कि रो भी रहे थे. वहीं, लाइफस्टाइल इन्फ्लुएंसर प्रिंस ने बताया कि शो में रहमान ने ‘जय हो’ जैसे ऑस्कर विनिंग गानों से पूरे भारत की झलक पेश की.

---विज्ञापन---

विवाद आखिर शुरू कहां से हुआ?

दरअसल, रहमान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड में क्रिएटिव लोगों के बजाय उन लोगों के पास ताकत आ गई है जो क्रिएटिव नहीं हैं. उन्होंने यह भी इशारा किया था कि शायद उनकी धार्मिक पहचान की वजह से उन्हें हिंदी सिनेमा में कम काम मिल रहा है. इसके अलावा, उन्होंने फिल्म ‘छावा’ को ‘बांटने वाली’ (divisive) फिल्म कह दिया था, जिसके बाद से लोग उनसे नाराज थे.

परिवार और दोस्तों का मिला साथ

विवाद बढ़ता देख रहमान ने एक वीडियो जारी कर साफ किया कि भारत उनकी प्रेरणा और उनका घर है, और उनकी बातों को गलत समझा गया. उनकी बेटियों खतीजा, रहीमा और बेटे अमीन ने भी उनका खुलकर साथ दिया. सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने भी उन दावों को खारिज किया जिसमें कहा जा रहा था कि रहमान ने कभी ‘वंदे मातरम’ गाने से मना किया था.

---विज्ञापन---
First published on: Jan 24, 2026 08:20 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो