Saturday, 24 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

विजय-रश्मिका के रिश्ते में आई दरार? सोशल मीडिया पर पत्नी को किया अनफॉलो! जानें वायरल दावों का सच

साउथ का मोस्ट पावर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपनी शादीशुदा लाइफ को लेकर सुर्खियों में है. कपल को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ दावे किए जा रहे हैं. आइए जानते हैं वो क्या हैं?

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda
विजय-रश्मिका के रिश्ते में आई दरार? Photo Credit- Social Media

साउथ सिनेमा के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपनी शादी के बाद से लगातार सुर्खियों में हैं. दोनों की शादी की तस्वीरों ने फैंस को खूब खुश किया था, लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा दावा वायरल किया जा रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है, कहा जा रहा है कि विजय देवरकोंडा ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी रश्मिका मंदाना को अनफॉलो कर दिया है. ऐसे में यूजर सवाल उठा रहे हैं, कि क्या शादी के तुरंत बाद ही दोनों के रिश्ते में कोई परेशानी आ गई है?

शादी के बाद चर्चा में आया ‘विरोश’

रश्मिका और विजय लंबे समय से अपनी नजदीकियों को लेकर चर्चा में रहे हैं. फैंस ने दोनों को प्यार से ‘विरोश’ नाम दिया है. इसी नाम से कपल ने अपनी शादी का ऐलान भी किया था. राजस्थान के उदयपुर में 26 फरवरी को हुई शादी में दोनों के परिवार, रिश्तेदार और करीबी दोस्त शामिल हुए. शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस ने कपल पर जमकर प्यार लुटाया.

---विज्ञापन---

विजय ने शादी से जुड़े पल किए थे शेयर

विजय ने शादी के जश्न से जुड़े कुछ खास पल भी सोशल मीडिया पर शेयर किए थे. इनमें क्रिकेट खेलने, जापानी डिनर और शादी की सजावट की झलक देखने को मिली थी. वहीं, रश्मिका ने भी समारोह से जुड़ी कुछ तस्वीरें अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कीं थी.

क्या किया जा रहा सोशल मीडिया पर दावा?

अब बात करते हैं, उस दावे की जो सोशल मीडिया पर किया जा रहा है. दरअसल, सोशल मीडिया पर चर्चा विजय के इंस्टाग्राम अकाउंट को लेकर हो रही है. रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है, कि विजय ने रश्मिका को अनफॉलो कर दिया है, जबकि सच्चाई इससे काफी अलग है, क्योंकि विजय इंस्टाग्राम पर किसी भी अकाउंट को फॉलो नहीं करते हैं. ऐसे में उनकी फॉलोइंग लिस्ट में पत्नी रश्मिका का नाम भी नहीं है. तो यह कहना गलत होगा कि विजय ने रश्मिका को अनफोलो किया है.

---विज्ञापन---

रश्मिका विजय को करती हैं फॉलो?

दूसरी तरफ, रश्मिका अपने पति विजय के साथ-साथ उनके परिवार के कुछ सदस्यों को भी फॉलो करती हैं. यही अंतर अब सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बन गया है. कुछ लोग इसे हैरानी भरा बता रहे हैं, तो कुछ का मानना है, कि किसी को फॉलो करना या न करना निजी पसंद का मामला है.

क्या सच में रिश्ते में आई दरार?

विजय का रश्मिका को फॉलो न करना अपने आप में दोनों के रिश्ते में तनाव होने का सबूत नहीं है. इनसब के आधार पर यह कहना सही नहीं होगा कि कपल के बीच कोई अनबन चल रही है. विजय सोशल मीडिया पर किसी को भी फॉलो नहीं करते हैं, यह उनकी निजी पसंद हो सकती है. इसके आधार पर एक खुशहाल कपल के रिश्ते में दरार के दावे सीधे-सीधे गलत है.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 24, 2026 06:41 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो