Sunday, 25 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Smriti Mandhana संग शादी से पहले दूसरी लड़की के साथ पकड़े गए थे Palash Muchhal, एक्टर का चौंकाने वाला खुलासा

पलाश मुच्छल एक बार फिर से चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में स्मृति मंधाना के दोस्त विज्ञान माने ने दावा किया है कि पलाश को शादी से पहले एक लड़की के साथ बिस्तर पर रंगे हाथों पकड़ा था. जो कि सभी के लिए हैरान करने वाला था.

Smriti Mandhana, Palash muchhal (1)
Smriti Mandhana, Palash muchhal (1)

Smriti Mandhana-Palash Muchhal: स्मृति मंधाना और उनके एक्स मंगेतर पलाश मुच्छल एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं. पलाश पर एक्टर प्रोड्यूसर विज्ञान माने ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने ये दावा किया है कि पलाश ने स्मृति को धोखा दिया है और उन्हें किसी लड़की के साथ शादी से पहले रंगे हाथों पकड़ा था. इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि स्मृति ने पलाश की पिटाई भी की थी. चो चलिए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में.

लड़की के साथ रंगे हाथो पकड़े गए थे पलाश

दरअसल, हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत करते हुए माने ने कई खुलासे किए. उन्होंने बताया कि पलाश को किसी महिला के साथ शादी से पहले रंगे हाथों पकड़ा गया था. माने ने कहा, “मैं शादी के जश्न में था जब उसे एक दूसरी महिला के साथ बिस्तर पर रंगे हाथों पकड़ा गया था. भयानक सीन था, भारतीय महिला क्रिकेटरों ने उसकी पिटाई की थी. पूरा परिवार चोर है. मुझे लगा था कि वह शादी करके सांगली में बस जाएगा, लेकिन यह मेरे लिए पूरी तरह से उल्टा पड़ गया था.

---विज्ञापन---

पलाश पर लगा 40 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

बता दें कि माने ने पलाश पर 40 लाख की धोखाधड़ी मामले में पुलिस में केस दर्ज कराया है. उनका कहना है कि उन्होंने पलाश की एक फिल्म में 40 लाख इन्वेस्ट किए थे, लेकिन फिल्म नहीं बनी और उसका काम बंद हो गया. हालांकि उसके बाद भी उन्हें उनके पैसे वापस नहीं मिले. माने ने दावा किया कि उन्होंने इस मामले में पुलिस को कई सबूत भी दिए हैं. साथ ही ये भी कहा कि, “शादी कैंसिल होने के बाद, परिवार ने मुझे हर जगह से ब्लॉक कर दिया. मुझे पता चला कि फिल्म के दूसरे कलाकारों को भी उनका पेमेंट नहीं मिला था. मैंने फिल्म इंडस्ट्री में डायरेक्टर्स द्वारा प्रोड्यूसर्स को ठगने के बारे में सुना था, लेकिन यह तो पूरी तरह से चोरी है.

धोखाधड़ी मामले में पलाश ने दी सफाई

हालांकि माने के दावों के बाद पलाश का भी रिएक्शन आया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट करते हुए लिखा, “सोशल मीडिया पर सांगली के विज्ञान माने द्वारा लगाए गए आरोपों के संबंध में, मैं यह बताना चाहता हूं कि मेरे खिलाफ ये दावे पूरी तरह से बेसलेस और फैक्चुअली गलत हैं. ये मेरी इमेज को खराब करने के गलत इरादे से किए गए हैं और इन्हें बिना चैलेंज के नहीं छोड़ा जाएगा. मेरे वकील, श्रेयांश मिथरारे सभी कानूनी रास्ते तलाश कर रहे हैं और इस मामले से उचित कानूनी चैनलों के माध्यम से सख्ती से निपटा जाएगा.

---विज्ञापन---

स्मृति और पलाश की शादी हो गई थी कैंसिल

आपको बता दें कि पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी 23 नंबर 2025 को होने वाली थी. हालांकि स्वास्थ्य संबंधी कारणों से शादी दिसंबर 2025 तक के लिए टाल दी गई थी. लेकिन इस बीच तमाम ऐसी खबरें आने लगी कि पलाश ने स्मृति को धोखा दिया है और इसके बाद स्मृति ने बयान जारी करते हुए साफ किया कि उनकी शादी कैंसिल हो गई है.

यह भी पढ़ें- Smriti Mandhana के एक्स मंगेतर Palash Muchhal की बढ़ी मुश्किलें? दर्ज हुआ 40 लाख की धोखाधड़ी का केस

---विज्ञापन---

First published on: Jan 24, 2026 11:43 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो