Friday, 23 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

क्यों सुनील शेट्टी ने ठुकराया 40 करोड़ रुपये का एड? खुद बताई वजह, बोले- ‘युवाओं की जिंदगी…’

सुनील शेट्टी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उन्हें 40 करोड़ का पान मसाला एड का ऑफर आया था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया. उन्होंने इसको लेकर बताया कि मैं ऐसा कुछ नहीं करूंगा जिस पर मुझे भरोसा नहीं है, क्योंकि इससे उनके परिवार और बच्चों पर दाग लग जाएगा.

Suniel Shetty
Suniel Shetty

बॉलीवुड के तमाम ऐसे एक्टर्स हैं, जो कि तंबाकू ब्रांड्स का एड करते हैं और इसके लिए वह करोड़ों की रकम भी वसूलते हैं. इस लिस्ट में अजय देवगन, अक्षय कुमार भी शामिल हैं. अक्षय कुमार अपने तंबाकू एड को लेकर इतना ट्रोल हुए थे कि उन्हें यह छोड़ना पड़ा और फिर उन्होंने इसके लिए अपने फैंस से भी माफी मांगी थी. वहीं, हाल ही में अब सुनील शेट्टी ने तंबाकू एड को ठुकराए जाने को लेकर अपनी राय बताई है. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि इसके लिए उन्हें 40 करोड़ का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया. तो चलिए जानते हैं इस बारे में.

पान मसाला एड पर सुनील शेट्टी ने किया खुलासा

दरअसल, सुनील शेट्टी ने हाल ही में पीपिंग मून के साथ इंटरव्यू के दौरान तंबाकू एड को लेकर बात की. उन्होंने इसके पीछे वजह भी बताई की आखिरी ये एड उन्होंने क्यों ठुकरा दिया. एक्टर ने कहा, “मैं अपनी सेहत की वजह से ही सब कुछ हूं. यह मेरी बॉडी ही है जिसने सुनील शेट्टी को फिल्म इंडस्ट्री में मौका दिया है. अगर मैं इसे अपनी पूजा की जगह नहीं मानूंगा, तो मैं खुद के साथ गलत करूंगा. मैं अपने बच्चों के लिए क्या विरासत छोड़ूंगा? हो सकता है कि सिनेमा या बॉक्स ऑफिस के मामले में आज मैं उतना पॉपुलर न रहूं, लेकिन आज भी 17 से 20 साल के बच्चे मुझे इतना प्यार और सम्मान देते हैं, जो बहुत अच्छा है.

---विज्ञापन---

सुनील शेट्टी ने ठुकराया 40 करोड़ का ऑफर

उन्होंने आगे कहा, “मुझे तंबाकू के एक ऐड के लिए 40 करोड़ रुपये का ऑफर मिला था और मैंने उनकी तरफ देखकर कहा, क्या आपको सच में लगता है कि मैं इसके झांसे में आ जाउंगा? मैं नहीं आऊंगा. शायद उस वक्त उस पैसे की जरूरत थी, लेकिन नहीं. मैं ऐसा कुछ नहीं करूंगा जिस पर मुझे भरोसा न हो, क्योंकि इससे अहान, अथिया और राहुल सब पर दाग लग जाएगा. उसके बाद किसी की हिम्मत नहीं हुई कि कोई मेरे पास आए.

बॉर्डर 2 को लेकर सुनील शेट्टी हैं एक्साइटेड

बता दें कि इन दिनों सुनील शेट्टी अपने बेटे अहान शेट्टी के बॉर्डर 2 की रिलीज को एक्साइटेड हैं, जो कि 23 जनवरी को सिनेमाघरों में आ चुकी है. बॉर्डर 2 में अहान ने अपने पिता सुनील की जगह ली है और अहान ने मूवी में नेवी ऑफिसर महिंदर सिंह रावत का रोल किया है. बॉर्डर 2 फिल्म भारत-पाकिस्तान के बसंतर युद्ध के बारे में है, जिसमें भारतीय सेना ने पाकिस्तानियों को घुसपैठ करने से रोका था. इस फिल्म में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन भी नजर आए हैं. आपको बता दें कि 1997 में जेपी दत्ता की बॉर्डर 2 में सुनील शेट्टी नजर आए थे और उन्होंने भैरव सिंह का रोल किया था.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- ‘लाहौर तक…’ Border 2 के प्रीमियर पर एकजुट हुई फिल्म की टीम, लागाई ऐसी दहाड़ कि थर्रा जाए पाकिस्तान

First published on: Jan 24, 2026 12:35 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो