Sunday, 25 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘Border 2’ में फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज, जिसे देख ताजा हो जाएंगी ‘बॉर्डर’ की यादें; देखें Video

Border 2: 'बॉर्डर 2' के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो तहलका मचा ही रही है. इसी के साथ ही फिल्म के लास्ट में कुछ ऐसा है, जिससे फैंस की 1997 की 'बॉर्डर' की यादें ताजा हो गई हैं.

Border 2
Border 2

Border 2: सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर फैंस के अंदर गजब का क्रेज दिख रहा है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तो धमाका कर ही दिया है, लेकिन अब इसकी कास्टिंग को लेकर एक ऐसी खबर आई है, जिसने पुरानी ‘बॉर्डर’ की यादें ताजा कर दी हैं. फिल्म के मेकर्स ने दर्शकों को सरप्राइज देते हुए फिल्म की एंडिंग में कुछ ऐसा किया है, जिससे 1997 की ‘बॉर्डर’ की यादें फिर से सबके सामने आ गईं. फैंस इस सीन को देखकर काफी खुश ही हैं. वहीं इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

अक्षय खन्ना और सुनील शेट्टी की वापसी, लेकिन कैसे?

‘बॉर्डर 2’ के लास्ट में फैंस को मेकर्स ने जो सरप्राइज दिया है, वो ये है कि लास्ट के कुछ सीन्स में अक्षय खन्ना और सुनील शेट्टी सहित पहले पार्ट के कुछ किरदार नजर आते हैं. सबसे बड़ा सवाल यह है कि ‘बॉर्डर’ के पहले हिस्से में भैरों सिंह (सुनील शेट्टी) को वीरगति प्राप्त करते दिखाया गया था, तो फिर वे ‘बॉर्डर 2’ में कैसे लौट सकते हैं? यहीं पर वो ‘कैच’ यानी ट्विस्ट छिपा है. दरअसल सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना सहित अन्य पुराने किरदार पूरी फिल्म में लीड रोल में नहीं हैं, बल्कि वे स्पेशल ‘कैमियो’ के तौर पर नजर आए हैं. मेकर्स पुराने और नए किरदारों के बीच एक इमोशनल लिंक जोड़ने के लिए इनके कुछ खास सीन फिल्म में जोड़े हैं.

---विज्ञापन---

इस तरह दिखे पुराने चेहरे

दरअसल फिल्म के लास्ट सीन में जब सनी देओल यानी कर्नल फतेह सिंह कलेर अपने बेटे और जवान अंगद के निधन के बाद गुरुद्वारा जाते हैं, तो वह माथा टेकते हैं और उसके बाद ऊपर की देखते हैं. जहां उन्हें अक्षय खन्ना और सुनील शेट्टी सहित पिछले पार्ट के वे किरदार दिखते हैं, जो फिल्म के पहले पार्ट में शहीद हो गए थे.

नए चेहरों के साथ पुरानी यादों का संगम

फिल्म में जहां वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी नए फौजियों के रूप में मोर्चा संभाल रहे हैं, वहीं फिल्म के लास्ट में अक्षय और सुनील की मौजूदगी ने फिल्म को पुरानी यादों से भर दिया है. बताया जा रहा है कि सनी देओल यानी फतेह सिंह कलेर के किरदार के साथ इनके कुछ ऐसे दृश्य फिल्माए गए हैं जो दर्शकों को 1971 के युद्ध की अनकही कहानियों से जोड़ेंगे. यह देखना वाकई दिलचस्प होगा कि निर्देशक अनुराग सिंह ने इन्हें कहानी में किस तरह फिट किया है.

फैंस का बढ़ा उत्साह

जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर लीक हुई, फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. लोगों का कहना है कि इन दोनों के बिना ‘बॉर्डर’ अधूरी लगती. हालांकि यह सिर्फ कुछ छड़ का सीन है, लेकिन पर्दे पर इनकी एक झलक भी थिएटर में तालियां और सीटियां बजवाने के लिए काफी है. खासकर सुनील शेट्टी के ‘भैरों सिंह’ वाले किरदार को आज भी भारतीय सिनेमा के सबसे यादगार फौजी किरदारों में गिना जाता है.

---विज्ञापन---
First published on: Jan 24, 2026 07:29 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो