Saturday, 5 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment News Live: करिश्मा तन्ना जन्माष्टमी के खास मौके पर रिवील किया बेटे का नाम, जानें क्या है अर्थ?

Entertainment News Live In Hindi: टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने जन्माष्टमी के खास मौके पर अपने बेटे के नाम का खुलासा किया है. इसके साथ ही उन्होंने इसका अर्थ भी बताया है, जो कि बेहद खास है. हनुमान अंश फिल्म सिनेमाघरों में शानदार कारोबार कर रही है. दूसरी ओर टॉक्सिक की कमाई लगातार घट रही है. वहीं, मिर्जापुर ने ओपनिंग डे पर सिनेमाघरों में शानदार शुरुआत की है. आज एक्टर पंकज त्रिपाठी का 50वां जन्मदिन है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Karishma Tanna With Husband Varun
Karishma Tanna With Husband Varun

Entertainment News Live In Hindi: करिश्मा तन्ना टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस हैं, जो न सिर्फ टीवी पर बल्कि ओटीटी और बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं. हाल ही में एक्ट्रेस मां बनी हैं और उन्होंने बेटे को जन्म दिया. करिश्मा के बेटे का जन्म गुरु पूर्णिमा वाले दिन हुआ था और इस खास मौके पर उन्होंने फैंस के साथ अपनी खुशी शेयर की थी. वहीं, अब जन्माष्टमी के पावन दिन पर अपने बेटे के नाम का खुलासा किया है. तो चलिए जानते हैं कि उन्होंने बेटे का क्या नाम रखा है और इसका क्या अर्थ है.

दरअसल, करिश्मा ने 4 सितंबर को जन्माष्टमी के खास मौके पर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट के जरिए उन्होंने बेटे का नाम का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि बेटे का नाम वेद तन्ना भंगेरा है. जिसका अर्थ पवित्र ज्ञान होता है. एक्ट्रेस ने पोस्ट कर लिखा, “जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर, कान्हा के आशीर्वाद से, हम प्यार के साथ अपने छोटे से चमत्कार से आपको मिलवा रहे हैं…वेद तन्ना बंगेरा. एक ऐसा नाम जिसका अर्थ है पवित्र ज्ञान, बुद्धिमत्ता और प्रकाश. ढेर सारे प्यार के साथ,करिश्मा और वरुण.

---विज्ञापन---

बता दें कि करिश्मा तन्ना ने साल 2022 में बिजनेसमैन वरुण बंगेरा से शादी की थी. शादी के चार साल बाद एक्ट्रेस मां बनी हैं. वहीं, शादी से पहले उन्होंने एक्टर उपेन पटेल को सालों तक डेट किया. दोनों ही बिग बॉस में मिले थे, लेकिन 2016 में ब्रेकअप हो गया. वहीं, ब्रेकअप के बाद करिश्मा लंबे वक्त तक सिंगल रहीं और 2022 में उन्होंने शादी कर ली.

हनुमान अंश कलेक्शन

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी हनुमान अंश का पांचवां हफ्ता शुरू हो गया है और नए हफ्ते की शुरुआत में भी इसका जलवा जारी है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने 29वें दिन यानी कि शुक्रवार को 10 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है. हालांकि फिल्म की कमाई में गुरुवार के मुकाबले 1 करोड़ की गिरावट दर्ज की गई है. फिल्म की ऑक्यूपेंसी इस दिन 47 प्रतिशत रही है और कुल शोज 5,055 चले हैं. फिल्म ने भारत में 29 दिनों में कुल 82.88 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर लिया है. वहीं, भारत में इसकी ग्रॉस कमाई 97.77 करोड़ रुपये हो गई है.

---विज्ञापन---

टॉक्सिक कलेक्शन

टॉक्सिक ने रिलीज के 10वें दिन सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्म की कमाई में गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को सीधे तौर पर 2.50 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई है. इस दिन मूवी की ऑक्यूपेंसी 22.5 प्रतिशत रही है और इसके कुल शोज 2,253 ही चले हैं. फिल्म ने हिंदी भाषा में 85 लाख रुपये, कन्नड़ भाषा में 85 लाख रुपये, तमिल भाषा में सिर्फ 1 लाख और तेलुगु में महज 4 लाख रुपये का कारोबार किया है. फिल्म की कमाई भारत में 10 दिनों में कुल 241.05 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं, दुनिया भर में इसने कुल 331 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 287.75 करोड़ रुपये हो गया है.

बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं. पंकज त्रिपाठी आज बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं. उन्होंने इंडस्ट्री में तमाम शानदार फिल्में की हैं, जिसमें से गैंग्स ऑफ वासेपुर, मसान, निल बट्टे सन्नाटा, फुकरे रिटर्न्स, लूडो, बरेली की बर्फी, गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल, क्रिमिनल जस्टिस, मिर्जापुर जैसी फिल्मों और सीरीज की हैं. वहीं, 4 सितंबर को पंकज की फिल्म मिर्जापुर द मूवी रिलीज हुई है, जो कि बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है.एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---
09:28 (IST) 5 Sep 2026
Entertainment Live News: बॉलीवुड स्टार बनने से पहले स्कूल टीचर थे ये कलाकार

5 सितंबर को देशभर में शिक्षक दिवस मनाया जाता है. यह दिन उन शिक्षकों को समर्पित है, जो न केवल स्कूल और कॉलेज में, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में लोगों का मार्गदर्शन करते हैं. वहीं, बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने एक्टर बनने से पहले शिक्षक के तौर पर काम किया था. आज ये सितारे अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं, लेकिन फिल्मों की दुनिया में कदम रखने से पहले वे बच्चों को पढ़ाया करते थे. तो चलिए, शिक्षक दिवस के इस खास मौके पर जानते हैं उन बॉलीवुड कलाकारों के बारे में, जो कभी स्कूल टीचर हुआ करते थे. यहां पढ़ें पूरी खबर...

08:55 (IST) 5 Sep 2026
Entertainment News Live: 'मिर्जापुर: द मूवी' ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा

वेब सीरीज से बनी पंकज त्रिपाठी और रवि किशन की फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' ने Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, पहले दिन 24.75 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है. सके अलावा, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 29.70 करोड़ रुपये है. पढ़ें पूरी खबर...

https://www.instagram.com/p/Dcs2gRFCC8u/?utm_source=ig_web_copy_link&igsi=MzRlODBiNWFlZA==

First published on: Sep 05, 2026 08:34 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola