Reyhna Pandit On Zeeshan Khan: टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस रेहाना पंडित (Reyhna Pandit) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बार फिर जबरदस्त सुर्खियों में हैं. अपने से उम्र में छोटे एक्टर जीशान खान (Zeeshan Khan) संग ब्रेकअप के बाद रेहाना ने अपने रिश्ते को लेकर कई हैरान करने वाले खुलासे किए हैं. सिद्धार्थ कनन के इंटरव्यू में एक्ट्रेस का दर्द छलक पड़ा, जहां उन्होंने दावा किया कि जीशान संग रिलेशनशिप में उन्हें धर्म बदलने तक के लिए कहा गया था.
धर्म बदलने के लिए कहा गया
सिद्धार्थ कनन (Siddharth Kannan) को दिए एक इंटरव्यू में रेहाना पंडित से जब पूछा गया कि क्या उन पर धर्म बदलने का प्रेशर था, तो उन्होंने सनसनीखेज खुलासा किया. रेहाना ने कहा कि जीशान की फैमिली चाहती थी कि वे अपना धर्म बदलें और जीशान भी अपने घर वालों की बात सुनकर उन्हें कन्वर्जन के लिए कहता था.
‘कुमकुम भाग्य’ से शुरू हुई थी लव स्टोरी
रेहाना और जीशान की मुलाकात पॉपुलर टीवी शो ‘कुमकुम भाग्य’ (Kumkum Bhagya) के सेट पर हुई थी. शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्यार हो गया. रेहाना उम्र में जीशान से बड़ी थीं, लेकिन एज गैप और अलग-अलग धर्म की परवाह किए बिना दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था.
दुनिया के खिलाफ जाकर थामा हाथ
एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में बताया कि जीशान के प्यार के लिए वे बहुत से लोगों के खिलाफ गई थीं. उन्होंने बहुत कुछ सहकर जीशान का साथ चुना था. शुरुआत में तो सब कुछ किसी ड्रीमी अफेयर जैसा काफी स्वीट लग रहा था, लेकिन धीरे-धीरे रिश्ते में खटास आने लगी और चीजें बिगड़ने लगीं.
अंडरस्टैंडिंग और एज गैप बना वजह
रेहाना ने कहा कि समय के साथ उनके बीच अंडरस्टैंडिंग की कमी होने लगी थी. उन्होंने शेयर किया, “हमारा रिश्ता बस जैसे-तैसे घिसट रहा था. मैं खुद को पुश कर रही थी और वो पुल कर रहा था.” उम्र में बड़ी और ज्यादा मैच्योर होने के कारण कई मुद्दों पर दोनों की सोच मैच नहीं करती थी.
जीशान के रिएक्शन का इंतजार
रेहाना के इन गंभीर आरोपों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है. हालांकि, रेहाना के इन दावों में कितनी सच्चाई है, यह तो जीशान खान की तरफ से ऑफिशियल स्टेटमेंट या रिएक्शन आने के बाद ही साफ हो पाएगा. फिलहाल इस इंटरव्यू की क्लिप्स इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं.