Saturday, 5 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Asur 3 पर आया बड़ा अपडेट! अरशद वारसी और बरुण सोबती की क्राइम थ्रिलर में हुई इस हसीना की एंट्री

ओटीटी की मोस्ट पॉपुलर सीरीज असुर के तीसरे सीजन को लेकर हाल ही में अपडेट आया है. इस सीरीज में अरशद वारसी, बरुण सोबती के अलावा जानी मानी एक्ट्रेस ने एंट्री ले ली है.

asur-Ahsaas Channa
असुर 3 में हुई इस हसीना की एंट्री

असुर ओटीटी की बेहतरीन सीरीज में से एक है. यह क्राइम थ्रिलर और सस्पेंस से भरी हुई है. इस सीरीज का तीसरा सीजन जल्द ही आने वाला है. वहीं, हाल ही में इसको लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. दरअसल, अरशद वारसी और बरुण सोबती की इस सीरीज में एक जानी मानी हसीना की एंट्री होने वाली है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

अहसास बनी असुर 3 का हिस्सा

दरअसल, गर्ल्स हॉस्टल, कोटा फैक्ट्री और हॉस्टल डेज जैसी कई शानदार सीरीज में एक्टिंग कर चुकी अहसास चन्ना अब इस पॉपुलर वेब सीरीज असुर के तीसरे सीजन में शामिल हो गई हैं. वह अरशद वारसी, बरुण सोबती, रिद्धि डोगरा, अनुप्रिया गोयनका, विशेष बंसल और श्वेता बसु प्रसाद जैसे शानदार कलाकारों की टीम का हिस्सा बन गई हैं.

---विज्ञापन---

अहसास ने जाहिर की खुशी

तीसरे सीजन में शामिल होने को लेकर अहसास ने वैरायटी इंडिया से बात करते हुए अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा, “असुर 3 से जुड़कर मैं बहुत ज्यादा एक्साइटेड हूं. खासकर इसलिए क्योंकि मैं इस शो की बहुत बड़ी फैन रही हूं. अरशद वारसी सर, बरुण सोबती और रिद्धि डोगरा जैसे बेहद टैलेंटेड एक्टर्स के साथ काम करने का मौका मिलना किसी सपने जैसा लगता है. इन सबके अलावा, मैं वादा करती हूं कि असुर 3 का रोमांच और इंटेंसिटी कई गुना ज्यादा होगी.”

2027 तक रिलीज हो सकती है सीरीज

तीसरे सीजन की शूटिंग पहले ही शुरू हो चुकी है. उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल दिसंबर तक सीरीज के प्रोडक्शन का काम चलेगा और मेकर्स इसे 2027 के बीच जियो हॉटस्टार पर रिलीज कर सकते हैं. असुर के पहले दो सीजन का डायरेक्शन कर चुके ओनी सेन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज नेटफ्लिक्स सीरीज ऑपरेशन सफेद सागर की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं. वहीं, असुर 3 के डायरेक्शन की जिम्मेदारी फिल्ममेकर गौरव शुक्ला संभालेंगे. गौरव शुक्ला पहले दो सीजन की कहानी लिख चुके हैं. वह अंग्रेजी मीडियम, द गर्ल ऑन द ट्रेन और सारे जहां से अच्छा जैसे कई प्रोजेक्ट्स के लिए जाने जाते हैं.

---विज्ञापन---

अहसास चन्ना वर्कफ्रंट

वहीं, अहसास चन्ना हाल ही में नेटफ्लिक्स के शो ‘ग्रेटर कलेश’ में नजर आईं थी. जिसमें उनके साथ सुप्रिया शुक्ला, पूजन छाबड़ा, हैप्पी रणजीत, आदित्य पांडे और केशव मेहता समेत कई कलाकार नजर आए थे.

यह भी पढ़ें- Asur 3 का इंतजार खत्म! फिर CBI ऑफिसर बन लौटेंगे अरशद वारसी, जानें सीरीज से जुड़ा बड़ा अपडेट

---विज्ञापन---
First published on: Sep 05, 2026 02:00 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola