बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल 52 साल की उम्र में भी अपने बचपने और शरारती अंदाज से फैंस का दिल जीत रही हैं। इन दिनों मुखर्जी परिवार में दुर्गा पूजा की धूम है, जहां काजोल अपनी मां तनुजा, बहन तनीषा और बच्चों के साथ नजर आ रही हैं। इस बीच, महासप्तमी की पूजा से काजोल और तनीषा का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, वायरल वीडियो में काजोल अपनी छोटी बहन तनीषा के साथ मेहमानों के बीच तस्वीरें खिंचवाती नजर आ रही हैं। इसी दौरान काजोल बार-बार तनीषा को दूसरी तरफ आकर फोटो खिंचवाने के लिए कहती हैं, लेकिन शोर-शराबे के बीच तनीषा उनकी बात समझ नहीं पातीं और उसी एंगल से सेल्फी लेती रहती हैं। फिर क्या था, अपनी बात मनवाने के लिए काजोल ने तनीषा के कान का झुमका पकड़कर खींच दिया। अचानक हुए इस मजेदार वाकये पर तनीषा हैरान रह जाती हैं और उनके मुंह से ‘आउच’ निकल जाता है। आखिरकार, तनीषा को बड़ी बहन की बात मानकर दूसरी तरफ आना ही पड़ता है। दोनों बहनों की यह प्यारी नोक-झोंक कैमरे में कैद हो गई और अब लोगों का ध्यान खींच रही है। वीडियो सामने आने के बाद फैंस भी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘सिंघम की बीवी है भाई, हुकुम तो मानना पड़ेगा।’ वहीं, दूसरे यूजर ने कहा कि अभी ये हरकतें हैं, तो बचपन में क्या करती होंगी। बता दें कि दुर्गा पूजा के दौरान काजोल मां दुर्गा की आराधना में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं। इस बार भी उनका ट्रेडिशनल लुक और परिवार के साथ मस्ती चर्चा में है। फिलहाल, काजोल और तनीषा का यह वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
---विज्ञापन---
Kajol ने भरी महफिल में खींचे छोटी बहन के कान,दर्द से करहाईं Tanisha Mukerji। नोक-झोंक का Video Viral
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल 52 साल की उम्र में भी अपने बचपने और शरारती अंदाज से फैंस का दिल जीत रही हैं। इन दिनों मुखर्जी परिवार में दुर्गा पूजा की धूम है, जहां काजोल अपनी मां तनुजा, बहन तनीषा और बच्चों के साथ नजर आ रही हैं। इस बीच, महासप्तमी की पूजा से काजोल और तनीषा का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
First published on: Oct 20, 2026 05:44 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola