नवरात्रि का त्योहार हो, मां दुर्गा की भक्ति हो और गरबा-डांडिया का जश्न, तो हर तरफ उत्साह देखने को मिलता है। देशभर में नवरात्रि की धूम के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर ने भी महाअष्टमी का पर्व खास अंदाज में मनाया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। आमतौर पर अष्टमी और नवमी पर घरों में कन्या पूजन किया जाता है। इस दौरान छोटी बच्चियों को भोजन कराया जाता है और उपहार देकर उनका आशीर्वाद लिया जाता है। हालांकि, ईशा कोप्पिकर ने महाअष्टमी पर अपने घर में खास ‘अर्धनारीश्वर पूजा’ का आयोजन किया, जहां उन्होंने कन्या पूजन की जगह किन्नर समाज के लोगों का पूजन कर उनका सम्मान किया। सामने आए वीडियो में ईशा किन्नर समाज के लोगों का आदर-सत्कार करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस सभी को तिलक लगाती हैं, उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेती हैं और नारियल व उपहार देकर उनका सम्मान करती हैं। इस खास मौके पर ईशा की बेटी भी उनके साथ मौजूद रहीं। पूजा के दौरान सभी ने माता रानी के जयकारे लगाए। इसके बाद ईशा गरबा करती नजर आईं। भक्ति, संगीत और उत्साह से भरे इस जश्न ने महाअष्टमी को यादगार बना दिया। इस दौरान ईशा ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं। उन्होंने ग्रीन कलर की खूबसूरत कांजीवरम साड़ी के साथ गोल्डन ब्लाउज पहना था। बालों में गजरा, माथे पर तिलक और पारंपरिक जूलरी ने उनके लुक को खास बनाया। बता दें कि अर्धनारीश्वर भगवान शिव और माता पार्वती के संयुक्त स्वरूप को कहा जाता है। यह स्त्री और पुरुष शक्ति की समानता, संतुलन और एकता का प्रतीक माना जाता है। ईशा की इस अनोखी पूजा और गरबा के वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहे हैं।
---विज्ञापन---
Isha Koppikar ने किन्नरों संग किया ‘‘अर्धनारीश्वर पूजन’, खूब किया गरबा । अनोखी पूजा का Video Viral
नवरात्रि का त्योहार हो, मां दुर्गा की भक्ति हो और गरबा-डांडिया का जश्न, तो हर तरफ उत्साह देखने को मिलता है। देशभर में नवरात्रि की धूम के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर ने भी महाअष्टमी का पर्व खास अंदाज में मनाया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।
---विज्ञापन---
First published on: Oct 20, 2026 05:40 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola