Saturday, 5 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

शिल्पा शेट्टी से शादी करने वाले थे अक्षय कुमार? डायरेक्टर ने बताया क्यों हुआ ब्रेकअप

Shilpa Shetty Akshay Kumar Breakup Reason: अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी की शादी होने ही वाली थी, लेकिन कुछ गलतफहमियों की वजह से उनका ब्रेकअप हो गया. डायरेक्टर सुनील दर्शन ने अब दोनों के रिश्ते और ब्रेकअप की वजह पर खुलकर बात की है.

Shilpa Shetty Akshay Kumar Breakup Reason
Shilpa Shetty Akshay Kumar Breakup Reason

Shilpa Shetty Akshay Kumar Breakup Reason: बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहे हैं. रवीना टंडन के साथ सगाई टूटने से पहले अक्षय अपनी ‘धड़कन’ को-स्टार शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के साथ काफी सीरियस रिलेशनशिप में थे और दोनों शादी करने की तैयारी में थे. अब मशहूर डायरेक्टर सुनील दर्शन (Sunil Darshan) ने दोनों के ब्रेकअप और अक्षय के करियर के उस मुश्किल फेज को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं.

शादी करने वाले थे अक्षय-शिल्पा

‘मिनट्स ऑफ मसाला’ को दिए इंटरव्यू में डायरेक्टर सुनील दर्शन ने बताया कि अक्षय और शिल्पा का रिश्ता उस वक्त काफी मजबूत था. दोनों एक-दूसरे को लेकर बहुत सीरियस थे और शादी करने की पूरी प्लानिंग कर रहे थे. लेकिन कुछ पर्सनल गलतफहमियों की वजह से अचानक उनका ब्रेकअप हो गया और दोनों के रास्ते अलग हो गए.

---विज्ञापन---

‘जानवर’ ने बदली अक्षय की किस्मत

एक वक्त ऐसा था जब अक्षय कुमार की लगातार कई फिल्में जैसे ‘सपूत’, ‘तराजू’ और ‘दावा’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही थीं. फिर 1999 में सुनील दर्शन ने अक्षय और शिल्पा को लेकर ‘जानवर’ (Jaanwar) बनाई. यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और इसने अक्षय के डूबते करियर को रातों-रात बचा लिया, जिसके बाद ‘हेरा फेरी’ और ‘धड़कन’ जैसी रुकी हुई फिल्में भी रिलीज हुईं.

ऋतिक रोशन को लेकर गलतफहमी

सुनील दर्शन ने अक्षय से जुड़ा एक फनी किस्सा शेयर किया. ‘जानवर’ की सक्सेस के बाद अक्षय ने अफवाह सुनी कि सुनील दर्शन अपनी अगली फिल्म में ऋतिक रोशन को ले रहे हैं. अक्षय तुरंत डायरेक्टर के पास पहुंचे और इमोशनल होकर पूछा कि क्या उनसे कोई गलती हुई है? हालांकि सुनील ने क्लियर किया कि वे ऋतिक के घर गए जरूर थे, लेकिन उन्होंने साइन नहीं किया था.

---विज्ञापन---

100 फिल्मों का किया था वादा

गलतफहमी दूर होने के बाद अक्षय कुमार ने डायरेक्टर सुनील दर्शन से वादा लिया कि वे उनके साथ कम से कम 100 फिल्में बनाएंगे. सुनील दर्शन ने बताया कि उन्होंने अक्षय के साथ कुल 7 फिल्मों में काम किया है और ‘जानवर’ के बाद अगले 25 सालों तक अक्षय के करियर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

‘हैवान’ में नजर आएंगे अक्षय

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार अपनी अगली फिल्म ‘हैवान’ (Haiwan) में नजर आने वाले हैं, जो 2016 की मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ की रीमेक है. प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बन रही इस मूवी में अक्षय 17 साल बाद सैफ अली खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे. उनके साथ बोमन ईरानी और सैयामी खेर भी अहम रोल में होंगे.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 05, 2026 09:00 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola