Saturday, 5 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Mirzapur The Movie Box office Collection Day 2: ‘मिर्जापुर द मूवी’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम, दूसरे दिन किया इतने करोड़ का कलेक्शन

Mirzapur The Movie Box office Collection Day 2: 'मिर्जापुर द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत रखी है. पहले दिन 25.15 करोड़ से खाता खोलने के बाद दूसरे दिन भी फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई करते हुए कुल कलेक्शन 38.55 करोड़ के पार पहुंचा दिया है.

Mirzapur The Movie Box office Collection Day 2
Mirzapur The Movie Box office Collection Day 2

Mirzapur The Movie Box office Collection Day 2: ‘मिर्जापुर द मूवी’ (Mirzapur The Movie) ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही तहलका मचा दिया है. पहले दिन की जबरदस्त ओपनिंग के बाद दूसरे दिन यानी शनिवार को भी कालीन भैया और गुड्डू पंडित की इस मूवी का जलवा बरकरार है. सोशल मीडिया पर फिल्म का क्रेज नेक्स्ट लेवल पर है. ऑडियंस को फिल्म काफी पसंद आ रही है. यही कारण है कि फिल्म का कलेक्शन भी जबरदस्त हो रहा है. आइए जानते हैं ‘मिर्जापुर द मूवी’ का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना हुआ…

दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर गर्दा

रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार को भी फिल्म को दर्शकों का धमाकेदार रिस्पॉन्स मिला है. सैकनिल्क (Sacnilk) के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने दूसरे दिन शाम 6 तक भारत में 12.80 करोड़ रुपये का तगड़ा नेट बिजनेस कर लिया है. इसके साथ ही फिल्म का दो दिनों का कुल नेट कलेक्शन 38.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

---विज्ञापन---

पहले दिन की 25 करोड़ पार ओपनिंग

फिल्म ने रिलीज होते ही अपने पहले दिन 25.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन करके नया रिकॉर्ड कायम किया था. थिएटर्स में गुड्डू पंडित और कालीन भैया के ऑन-स्क्रीन स्वैग को देखने के लिए फैंस की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिसका पूरा फायदा फिल्म को वीकेंड पर मिल रहा है.

धाकड़ स्टारकास्ट की वापसी

गुरमीत सिंह के डायरेक्शन में बनी इस एक्शन-क्राइम थ्रिलर फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा ने अपने पुराने और आइकॉनिक किरदारों में जान फूंक दी है. इनके अलावा अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, श्वेता त्रिपाठी और राजेश तैलंग जैसे बेहतरीन स्टार्स ने भी मूवी में कमबैक किया है.

---विज्ञापन---

नई एंट्रीज ने जमाया रंग

एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा प्रोड्यूस की गई इस मूवी में कुछ नए चेहरे भी नजर आ रहे हैं. जीतेंद्र कुमार, सोनल चौहान और रवि किशन की नई एंट्री ने फिल्म के एंटरटेनमेंट को डबल कर दिया है, जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है.

‘मिर्जापुर द मूवी 2’ का मिला हिंट

फिल्म के एंड में दिखाए गए ‘पोस्ट क्रेडिट सीन’ ने फैंस का एक्साइटमेंट और बढ़ा दिया है. सीन में दिव्येंदु और अली फजल का स्वीटी के लिए लव-ट्रायंगल दिखाया गया है, जो आगे चलकर सीक्वल का मेन बेस बन सकता है. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इसके पार्ट 2 का ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 05, 2026 07:06 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola