Saturday, 24 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Shazam! और The Brady Bunch फेम स्टार Michael Gray का निधन, 75 की उम्र में आखिरी सांस

Michael Gray Death: हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर और दिग्गज एक्टर माइकल ग्रे का निधन हो गया है. उन्होंने 75 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली है.

Michael Gray Death: हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बहुत ही बुरी खबर सामने आई है. यहां इंडस्ट्री के पॉपुलर और दिग्गज एक्टर माइकल ग्रे का निधन हो गया है. ‘द ब्रैडी बंच’ और ‘शजम!’ जैसी हिट फिल्मों में काम करने वाले एक्टर माइकल ग्रे ने 75 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली है. माइकल ग्रे उन चुनिंदा एक्टर्स में से एक हैं, जिन्होंने छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक पर अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ी है. उनके निधन की खबर सामने आने के बाद से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. कई हस्तियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए अपना दुख व्यक्त किया है और श्रद्धांजलि दी है.

माइकल ग्रे का निधन

एक्टर माइकल ग्रे के निधन की खबर को एंटरटेनमेंट वीकली की एक रिपोर्ट में कन्फर्म किया गया है. उनकी रिपोर्ट में बताया गया कि माइकल ग्रे का निधन करीब एक हफ्ते पहले ही हो गया था. जानकारी के अनुसार, माइकल ग्रे का निधन 16 अक्टूबर को हुआ था. उनके पब्लिसिस्ट ने कन्फर्म किया कि एक्टर अपनी मौत के समय कैलिफोर्निया के पाम डेजर्ट में थे. बताया जा रहा है कि उनकी मौत प्राकृतिक कारणों से हुई थी.

---विज्ञापन---

माइकल ग्रे कौन हैं?

एक्टर माइकल ग्रे का जन्म शिकागो में हुआ था. उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरीज ‘रूम 222’ में बैकग्राउंड एक्टर के तौर पर की थी. इसी तरह उन्होंने बैकग्राउंड एक्टर के तौर पर ‘द फ्लाइंग नन’, ‘मार्कस वेल्बी, MD’, ‘रन साइमन रन’ और ‘द लिटिल पीपल’ समेत कई फिल्मों में भी काम किया है. सालों तक बैकग्राउंड एक्टर के रूप में काम करने के बाद साल 1974 में आई सीरीज ‘शजम!’ से उन्हें लोगों के बीच पॉपुलैरिटी मिली. इसमें उन्होंने कैप्टन मार्वल का किरदार निभाया था. हालांकि, कुछ समय बाद माइकल ग्रे ने हॉलीवुड छोड़ दिया और बच्चों की थिएटर एजुकेशन और मेल फैशन में काम करना शुरू कर दिया.

First published on: Oct 24, 2026 12:49 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो