Saturday, 5 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Teachers Day Special: अक्षय कुमार से कियारा आडवाणी तक, बॉलीवुड स्टार बनने से पहले स्कूल टीचर थे ये कलाकार

बॉलीवुड में तमाम ऐसे कलाकार हैं, जो कि एक्टिंग में कदम रखने से पहले एक टीचर हुआ करते थे. इस लिस्ट में अक्षय कुमार से लेकर अनुपम खेर तक का नाम शामिल है.

5 सितंबर को देशभर में शिक्षक दिवस मनाया जाता है. यह दिन उन शिक्षकों को समर्पित है, जो न केवल स्कूल और कॉलेज में, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में लोगों का मार्गदर्शन करते हैं. शिक्षकों का हर स्टूडेंट के जीवन में अहम योगदान होता है, क्योंकि वे उन्हें सही दिशा दिखाने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं.  वहीं, बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने एक्टर बनने से पहले शिक्षक के तौर पर काम किया था. आज ये सितारे अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं, लेकिन फिल्मों की दुनिया में कदम रखने से पहले वे बच्चों को पढ़ाया करते थे. तो चलिए, शिक्षक दिवस के इस खास मौके पर जानते हैं उन बॉलीवुड कलाकारों के बारे में, जो कभी स्कूल टीचर हुआ करते थे.

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकार में से एक हैं. वह अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. लेकिन बॉलीवुड में कदम रखने से पहले अक्षय कुमार एक मार्शल आर्ट्स के टीचर रह चुके हैं. वो मुंबई में बच्चों को मार्शल आर्ट्स और सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देते थे.

---Advertisement---

कियारा आडवाणी

कियारा आडवाणी टॉक्सिक को लेकर इन दिनों चर्चा में बनी हैं. वह फिल्म इंडस्ट्री में कबीर सिंह, शेरशाह जैसी फिल्मों से पहचान बना चुकी हैं. वहीं, बॉलीवुड में कदम रखने से पहले वह एक नर्सरी स्कूल में छोटे बच्चों को पढ़ाती थीं और उनका ख्याल रखती थी.

चंद्रचूड़ सिंह

एक्टर चंद्रचूड़ सिंह 90 के दशक के बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं. वह माचिस, जोश जैसी फिल्मों में शानदार काम कर चुके हैं. हालांकि बॉलीवुड में आने से पहले वह दून स्कूल में म्यूजिक टीचर रह चुके थे. उनका म्यूजिक से गहरा नाता रहा है.

---Advertisement---

अनुपम खेर

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर एक्टिंग करने के अलावा एक एक्टिंग स्कूल भी चलाते हैं. जहां पर वह अपने स्टूडेंट्स को एक्टिंग के बारे में सिखाते हैं.

सान्या मल्होत्रा

एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा, जो कि बॉलीवुड में दंगल, बधाई हो, मिसेज जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं. वह एक्टिंग में कदम रखने से पहले एक टीचर हुआ करती थी. दिल्ली में सान्या एक स्कूल में बच्चों को बेली डांस सिखाती थीं.

---Advertisement---

सान्या मल्होत्रा

आखिर में हम बात करेंगे एक्टर कादर खान की, जो कि अपने बेहतरीन डायलॉग्स और दमदार कॉमेडी के लिए जाने जाते थे. वह एक्टर बनने से पहले एक कॉलेज प्रोफेसर हुआ करते थे. वह मुंबई के इंजीनियरिंग कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग पढ़ाते थे.

First published on: Sep 05, 2026 09:26 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola