---विज्ञापन---

Tiger 3 Box Office Collection day 7: ‘टाइगर 3’ की किस्मत पर लगा ताला, वीकेंड पर भी नहीं मिली ऑडियंस

Tiger 3 Box Office Collection day 7: सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' का कलेक्शन उठने का नाम नहीं ले रहा, वीकेंड पर भी थिएटर्स खाली रहे।

Tiger 3 Box Office Collection day 7, Salman Khan, Katrina Kaif

Tiger 3 Box Office Collection day 7: सलमान खान  (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) स्टारर फिल्म  ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) दिवाली पर रिलीज हुई थी। फिल्म की कमाई को लेकर मेकर्स ने बहुत उम्मीदें लगा ली थी, लेकिन कमाई के मामले में वो खरी नहीं उतरी। 12 नवंबर को रिलीज हुई फिल्म को अब सिनेमाघरों में 7 दिन हो गए हैं, लेकिन मूवी का बिजनेस जान सभी हैरान हो गए हैं। कछुआ चाल चलने के बावजूद भी फिल्म ने 200 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें को वो करीब 300 करोड़ हो गया है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने अपनी रिलीज के 7वें दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया है।

यह भी पढ़ें: Salman Khan ने Emraan Hashmi को सरेआम किया Kiss, नजारा देख ऐसा था कैटरीना का हाल

‘टाइगर 3’ ने 7वें दिन छापे इतने नोट (Tiger 3 Box Office Collection day 7)

सलमान खान की फैन फोलॉइंग शानदार है, जैसे ही उनकी कोई फिल्म रिलीज होती है तो थिएटर्स के बाहर लंबी लाइन दिखने लगती है। ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ है जब सिनेमाघरों पर ‘टाइगर 3’ ने दस्तक दी। इस फिल्म में कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी हैं। मूवी देखकर बाहर आने वाले लोगों को फिल्म के विलेन की तारीफ करते हुए देखा जा रहा है।

फिल्म की कमाई मेकर्स की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है। अब फिल्म को रिलीज हुए 7 दिन पूरे हो गए हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘टाइगर 3’ ने 7वें दिन सभी भाषाओं में 13.47 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 214.37 करोड़ हो गया है।

‘एक था टाइगर’ का सीक्वल है ‘टाइगर 3’

आपको पता हो कि साल 2012 में YRF SPY Universe की पहली फिल्म ‘एक था टाइगर’ रिलीज आई थी। इसके बाद साल 2017 में ‘टाइगर जिंदा है’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी, अब लंबे इंतजार के बाद साल 2023 में ‘टाइगर 3’ ने अपनी धमाकेदार एंट्री मारी वो भी दिवाली वाले दिन।

लेकिन अब लगता है कि कहीं ये भी तो दिवाली वाले फुस्सी बम की तरह फुस्सी तो नहीं निकलने वाली।

‘टाइगर 3’ में इमरान हाशमी के रोल ने मचाया गदर (Tiger 3 Box Office Collection day 7)

सलमान खान स्टारर फिल्म में इमरान हाशमी ने आईएसआई के एक्स एजेंट आतिश का किरदार निभाया है।

फिल्म में इमरान ने विलेन के रोल में वाहवाही अपने नाम कर ली। हर किसी को उनका ये रोल खूब भा रहा है।

First published on: Nov 19, 2023 06:30 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.