---विज्ञापन---

‘एनिमल’ की सुनामी से हिला बॉक्स ऑफिस सिस्टम, रविवार को रणबीर कपूर ने थिएटर्स पर मचाया गदर

Animal Day 3 Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और बॉबी देओल (Bobby Deol) की की मच-अवेटेड फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) ने 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है।हालांकि सभी को फिल्म की कमाई से उम्मीद थी लेकिन ऐसा धमाका होगा ये किसी ने नहीं सोचा था। महज तीन दिन में […]

Animal, Day 5 Box Office Collection, Ranbir Kapoor, Bobby Deol

Animal Day 3 Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और बॉबी देओल (Bobby Deol) की की मच-अवेटेड फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) ने 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है।हालांकि सभी को फिल्म की कमाई से उम्मीद थी लेकिन ऐसा धमाका होगा ये किसी ने नहीं सोचा था। महज तीन दिन में ही एनिमल की कमाई 2 करोड़ के क्लब में शामिल होने की तैयारी में लग गई है। जहां रणबीर के वहसीपन ने सभी को डरा दिया वहीं बॉबी देओल ने विलेन बन फैंस के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। हर किसी को एक्टर की एक्टिंग में दम दिखाई दिया है। अब फिल्म को रिलीज हुए 3 दिन पूरे हो गए हैं, ऐसे में इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है।

यह भी पढ़ें: रणबीर कपूर ने Animal बनते ही Jawan-Tiger को छोड़ा पीछे, फिल्म की कमाई ने उड़ा दिए सबके होश

तीसरे दिन हुई पैसों की बारिश (Animal Day 2 Box Office Collection)

वो कहते हैं न कि, डर के आगे जीत है। ऐसा ही कुछ फिल्म ‘एनिमल’ के साथ हुआ है। जिसमें रणबीर को एक नए मुकाम पर लाकर खड़ा कर दिया है। वहीं बॉबी देओल के डूबते करियर को भी न सिर्फ सहारा दिया है, बल्कि एक नई पहचान दी है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को ढेर सारा प्यार मिल रहा है।

sacnilk के आकड़ों के अनुसार, ‘एनिमल’ ने तीसरे दिन 63.37 करोड़ की कमाई भारत में की है, जिसके बाद भारत में रणबीर कपूर की फिल्म का कलेक्शन 193.44 करोड़ हो गया है।

क्या है कहानी?

फिल्म ‘एनिमल’ की कहानी की बात करें तो इसमें रणबीर कपूर ने अर्जुन सिंह का किरदार निभाया है। वहीं अनिल कपूर मूवी में बलबीर सिंह बने हैं जो अर्जुन के पिता हैं। ये बाप-बेटे के टॉक्सिक रिलेशनशिप की अनोखी कहानी है। वहीं बात रश्मिका मंदाना की करें तो उनकी रणबीर संग केमेस्ट्री कमाल की है।

इसके अलावा बॉबी देओल ने तो विलेन के रूप में ऐसा हाहाकार मचाया है कि कहीं न कहीं रणबीर के रोल को दबा दिया है।

फिल्म को मिला है ‘ए’ सर्टिफिकेट   (Animal Day 3 Box Office Collection)

कबीर सिंह फेम संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर फैंस में बज था। मूवी में रणबीर कपूर के अलावा रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी ने अहम रोल प्ले किया है। आपको बता दें कि, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने एनिमल को ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया है और इसका रन टाइम 3 घंटे 35 मिनट है।

First published on: Dec 04, 2023 07:35 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.