---विज्ञापन---

सिनेमा में डेब्यू करने के लिए तैयार सिनी शेट्टी, जूनियर एनटीआर संग करेंगी रोमांस

Sini Shetty Cinema Debut: कर्नाटक की रहने वाली सिनी शेट्टी (Sini Shetty) ने फेमिना मिस इंडिया 2022 (Femina Miss India 2022) का ताज अपने नाम किया जिसके बाद उनकी चर्चा हर तरफ होने लगी। ताज पहनने के बाद हर किसी की निगाहें सिनी पर टिकी हुई हैं और अब उन्हें लेकर एक बड़ी खबर सामने […]

Sini Shetty Cinema Debut: कर्नाटक की रहने वाली सिनी शेट्टी (Sini Shetty) ने फेमिना मिस इंडिया 2022 (Femina Miss India 2022) का ताज अपने नाम किया जिसके बाद उनकी चर्चा हर तरफ होने लगी। ताज पहनने के बाद हर किसी की निगाहें सिनी पर टिकी हुई हैं और अब उन्हें लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। दरअसल, हाल ही में पता चला है कि वो जल्द ही सिनेमा की दुनिया में कदम रखने वाली हैं।

Sini Shetty | Miss India 2022: Meet Sini Shetty, the 21-year-old who was crowned Femina Miss India World 2022

ब्यूटी पेजेंट्स का टाइटल हासिल करने के बाद हसीनाएं फिल्मी दुनिया की तरफ बढ़ती हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन, सुष्मिता सेन, लारा दत्ता, प्रियंका चोपड़ा और मानुषी छिल्लर तक, ब्यूटी पैजेंट्स में अपने नाम करने के बाद फिल्मों में कदम रखा और खुद की एक अलग पहचान बनाई। ऐसे में अब फैंस सिनी शेट्टी को भी पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं।जानकारी मिली है कि, सिनी शेट्टी जल्द ही टॉलीवुड स्टार जूनियर एनटीआर (Junior NTR) की फिल्म एनटीआर-30 (NTR-30) में नजर आने वाली हैं।

 

और पढ़िए – राजामौली पर्दे पर दिखाएंगे ‘महाभारत’, फिल्म को लेकर किया बड़ा खुलासा

 

Junior NTR to join hands with Trivikram Srinivas for next Telugu film

एनटीआर-30 को कोरताला शिवा डायरेक्ट कर रहे हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक मेकर्स ने किसी भी तरह का कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है। ये भी कहा जा रहा है कि, अगर सिनी शेट्टी को जूनियर एनटीआर (Junior NTR And Sini Shetty) अपनी फिल्म में लेते हैं तो एनटीआर 30 की शूटिंग 1 साल के बाद ही शुरू हो सकेगी तब तक जूनियर एनटीआर अपनी फिल्म ‘एनटीआर-31’ की शूटिंग पूरा करेंगे।

 

और पढ़िए – इंटरनेट पर छाया विजय देवरकोंडा का ‘लाइगर’ लुक, फैंस ने दिया ‘हॉटेस्ट मैन’ का टैग

 

Everything on Sini Shetty, Miss India winner 2022 from Karnataka | PINKVILLA

‘एनटीआर-30’ और ‘एनटीआर-31’ दोनों ही इन दिनों प्री-प्रोडक्शन स्टेज में हैं जिसमें एनटीआर 31 को शुरू होने में अभी काफी लंबा वक्त है। वहीं जूनियर एनटीआर की बात करें तो वो आरआरआर के बाद एक बड़े सितारे बनकर उभरे हैं जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में एक अलग जगह बनाई है। वहीं अब फैंस जूनियर एनटीआर और सिनी शेट्टी को पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं।

 

 यहाँ पढ़िए बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

 

  Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Jul 07, 2022 03:50 PM