---विज्ञापन---

शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर पर लगा ड्रग्स का आरोप, पुलिस ने हिरासत में लिया

Siddhant Kapoor Drugs: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के भाई शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर (Siddhant Kapoor) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। सिद्धांत कपूर (Siddhant Kapoor Drugs) पर ड्रग्स लेने का आरोप लगा है, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। खबरों की माने तो बेंगलुरु […]

Siddhant Kapoor Drugs: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के भाई शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर (Siddhant Kapoor) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। सिद्धांत कपूर (Siddhant Kapoor Drugs) पर ड्रग्स लेने का आरोप लगा है, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। खबरों की माने तो बेंगलुरु पुलिस ने सिद्धांत कपूर को बेंगलुरु में छापेमारी के बाद हिरासत में लिया है।

 

 

और पढ़िए –    Rocketry: आर माधवन ने रचा इतिहास, टाइम्स स्क्वायर पर रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर

 

बेंगलुरु पुलिस ने एनआई को बताया कि ड्रग्स के सेवन में सिद्धांत कपूर समेत 6 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी लोग बेंगलुरु के एमजी रोड स्थित एक होटेल में थे, जहां पर पार्टी चली थी। जैसे ही जानकारी मिली तो पुलिस तुरंत वहां पहुंच गई और छापेमारी की है। पुलिस के मुताबिक, ड्रग्स की जांच में सिद्धांत कपूर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और उन्हें अलसूर पुलिस स्टेशन लाया गया है।

 

और पढ़िए – Anushka Sharma: ऑरेंज मोनोकनी पहन अनुष्का शर्मा ने शेयर किया ‘बीच लुक’, फैंस के उड़े होश

 

सिद्धांत कपूर को रविवार रात यानी 12 जून की रात हिरासत में लिया गया। पुलिस के मुताबिक अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि सभी लोगों ने होटल में पार्टी के दौरान ड्रग्स का सेवन किया था या फिर वो ड्रग्स लेकर पार्टी में आए थे।फिलहाल इस मामले में अभी तक श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) या उनके पिता शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) की तरफ से कोई स्टेटमेंट नहीं आया है।

करियर की बात करें तो शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर ने असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने ‘भूल भुलैया’, ‘भागम भाग’, ‘चुप चुपके’ और ‘ढोल’ जैसी फिल्मों में असिस्ट किया। 2013 में उन्होंने संजय गुप्ता की फिल्म ‘शूटआउट एट वडाला’ में ऐक्टिंग की थी। इसके बाद वह फिल्म ‘अगली’ और वेब सीरीज ‘भौकाल’ में भी नजर आए।

 

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

 

First published on: Jun 13, 2022 10:05 AM