---विज्ञापन---

Dhindhora Baje Re गाने पर नाचते-नाचते ढोल में जा घुसे Ranveer Singh, वीडियो वायरल

Ranveer Singh Dance Video: रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह के साथ मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट भी हैं। रिलीज से पहले […]

Ranveer Singh Dance Video

Ranveer Singh Dance Video: रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह के साथ मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट भी हैं। रिलीज से पहले मूवी के एक से बढ़कर एक गाने रिलीज हो रहे हैं। साथ ही एक्टर और एक्ट्रेस अपनी फिल्म की जमकर प्रमोशन कर रहे हैं।

सोमवार को फिल्म का नया गया ‘ढिंढोरा बाजे रे’ (Dhindhora Baje Re) को रिलीज रिलीज किया, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। इसी बीच इस गाने पर रणवीर सिंह का डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा है और तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ ऐसा होता है कि सभी देखकर हैरान हो जाते हैं।

रणवीर सिंह ने किया डांस (Ranveer Singh Dance Video)

सामने आए वीडियो में रणवीर सिंह अपने लेटेस्ट सॉन्ग ‘ढिंढोरा बाजे रे’ (Dhindhora Baje Re) पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ स्टेज पर अपारशक्ति खुराना और राजकुमार राव भी नजर आ रहे हैं। स्टेज पर दो बड़े-बड़े ढोल भी रखे गए हैं, जिनको डांस के दौरान एक्टर बजाते हैं। इस दौरान एक्टर घूम-घूम कर डांस करते हैं और ढोल बजाते हैं। तभी एक ढोल फट जाता है और रणवीर सिर उसमे गिर जाते हैं।

रणवीर को गिरता देख अपारशक्ति खुराना और राजकुमार राव उन्हें बाहर निकालते हैं। बाहर आने के बाद रणवीर सिंह गुस्से में दिखाई देते हैं। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है और फैंस एक्टर का मजे ले रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः इस बॉलीवुड एक्टर ने दी हैं 180 फ्लॉप फिल्में, लिस्ट में इन हस्तियों का नाम भी शामिल

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के गाने

करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के अब तक तीन गाने रिलीज हो चुके हैं। पहला ‘तुम क्या मिले’ दूसरा ‘व्हॉट झुमका’ और तीसरा ‘ढिंढोरा बाजे रे’। सभी गाने को खूब पसंद किया जा रहा है।

First published on: Jul 25, 2023 11:11 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.