---विज्ञापन---

प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती पर लुटाया प्यार, शेयर की खूबसूरत तस्वीर

Priyanka Chopra Post: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का आज सिनेमा में बड़ा नाम है। वो अपने फैंस के साथ पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हर बात शेयर करती रहती हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने अपनी बेटी का स्वागत किया था। वो अक्सर अपनी बेटी ‘मालती मैरी चोपड़ा जोनस’ (Malti Marie […]

Priyanka Chopra Post: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का आज सिनेमा में बड़ा नाम है। वो अपने फैंस के साथ पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हर बात शेयर करती रहती हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने अपनी बेटी का स्वागत किया था। वो अक्सर अपनी बेटी ‘मालती मैरी चोपड़ा जोनस’ (Malti Marie Chopra Jonas) संग फोटोज शेयर करती हैं। वहीं अब उन्होंने एक फोटो शेयर की है जो इस वक्त सोशल मीडिया पर छा गई है।

अभी पढ़ेंशाहरुख खान ने बॉडीगार्ड के कंधों पर बैठकर फोड़ी दही-हांडी, देखें

प्रियंका ने शेयर की बेटी संग तस्वीर

इस फोटो को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें आप देख सकते है कि, प्रियंका की बेटी मालती अपनी छोटी नानी की गोद में हैं। इसमें मालती नेट की पहनें नजर आ रही हैं जिसमें वो बहुत ही क्यूट लग रही हैं। हालांकि इस दौरान उनका चेहरा देखने को नहीं मिला। प्रियंका फोटो शेयर करते हुए एक कैप्शन भी लिखा। वो लिखती हैं, ‘लव यू छोटी नानी।’

अभी पढ़ें – क्यों सारा अली खान-जाह्नवी कपूर दिखीं परेशान? जानें माजरा

मदरहुड को एन्जॉय कर रहीं प्रियंका 

इस फोटो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं और बेबी पर प्यार लुटा रहे हैं। प्रियंका इस वक्त अपने मदरहुड को एन्जॉय कर रही हैं और सोशल मीडिया पर खूब पोस्ट शेयर कर रही हैं। कुछ दिन पहले प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, मालती के पहले बर्थडे पर उनका चेहरा दिखाया जाएगा। इस बात को सुनकर फैंस में जबरदस्त खुशी देखने को मिली थी।

इन फिल्मों में दिखेंगे प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। एक्ट्रेस का हर स्टाइल लोगों को खूब पसंद आता है। वहीं एक्ट्रेस की आने वाली फिल्मों की बात करें तो फिल्म सिटाडेल (Citadel) में नजर आएंगी। इसी के साथ फिल्म ‘जी ले जरा’ (Jee Le Zaraa) में भी दिखाई देंगी जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट और कटरीना कैफ अहम रोल में होंगी। वहीं अब फैंस उन्हें पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Aug 20, 2022 04:55 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.