---विज्ञापन---

Pankaj Tripathi के घर से आई बुरी खबर, टूटा दुखों का पहाड़, गम में डूबे ‘OMG 2’ एक्टर

Pankaj Tripathi Father Died: ये घड़ी बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के लिए बड़ी दुखद है। दरअसल उनके पिता पंडित बनारस तिवारी का निधन हो गया है। उनकी मौत की वजह अभी तक सामने नहीं आई है लेकिन शुरुआती सूत्रों की मानें तो उम्र के चलते उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा है। बता दें कि वे […]

Pandit Benaras Tripathi
Pandit Benaras Tripathi

Pankaj Tripathi Father Died: ये घड़ी बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के लिए बड़ी दुखद है। दरअसल उनके पिता पंडित बनारस तिवारी का निधन हो गया है। उनकी मौत की वजह अभी तक सामने नहीं आई है लेकिन शुरुआती सूत्रों की मानें तो उम्र के चलते उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा है। बता दें कि वे 98 वर्ष के थे। जिस पल से ये खबर सामने आई है फैंस एक्टर के पिता को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

एक्टर के पिता का हुआ निधन (Pankaj Tripathi Father Died)

हाल ही में रिलीज हुई ओएमजी 2 एक्टर पंकज त्रिपाठी के पिता का 98 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने अपने  गांव बरौली प्रखंड के बेलसंड में आखिरी सांसें ली हैं। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि दिग्‍गज एक्‍टर पंकज त्रिपाठी के पिता वयोवृद्ध पंडित बनारस तिवारी का अंतिम संस्कार भी पैतृक गांव में किया जाएगा।

ये भी पढ़ेंः रजनीकांत की जेलर ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, Forbes की इस खबर से मच गई खलबली

बिहार के रहने वाले हैं पकंज त्रिपाठी

बात करें एक्टर पंकज त्रिपाठी की तो वे बिहार के गोपालगंज के इलाके के रहने वाले हैं। अपने करियर के चलते वे कई सालों पहले मुंबई में शिफ्ट हो गए थे लेकिन उनके पिता अभी भी पैतृक गांव में ही रहते थे। अक्सर पंकज त्रिपाठी को अपने इंटरव्यूज में अपने गांव और पिता के बारे में बात करते हुए देखा गया है। अब उनके पिता की मौत की खबर से उन पर और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है।

हाल ही में रिलीज हुई ‘ओएमजी 2’ (OMG 2)

बता दें कि एक्टर इस वक्त अपनी फिल्म ओएमजी 2 को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में रिलीज हुई इस फिल्म में अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी, यामी गौतम लीड रोल में हैं। सेक्स एजुकेशन पर बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है। इस फिल्म को लेकर रिलीज के पहले से ही काफी चर्चाएं थीं। इस फिल्म का मुकाबला इस वक्त सनी देओल की गदर 2 और रजनीकांत की जेलर के साथ है। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं।

First published on: Aug 21, 2023 02:18 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.