---विज्ञापन---

कई ईमेल अकाउंट और बैंक खाते, जाना था हिमाचल, क्या है गुरुचरण सिंह के लापता होने का राज?

Gurucharan Singh Missing Update: जानें, गुरुचरण सिंह क्यों करते थे 27 ईमेल्स का इस्तेमाल? क्यों किया 10 बैंक खातों का इस्तेमाल? गुरुचरण सिंह मामले में आया बड़ा अपडेट।

Gurucharan Singh
Gurucharan Singh

Gurucharan Singh Missing Update: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एक्टर गुरुचरण सिंह के लापता होने का रहस्य लगातार गहराता जा रहा है। उनके गायब होने की गुत्थी सुलझने के बदले ओर उलझती जा रही है। हाल ही में पुलिस को पता चला था कि गुरुचरण सिंह 10 अलग-अलग खातों का इस्तेमाल कर रहे थे। अब पुलिस को पता चला है कि वह 27 अलग-अलग ईमेल्स का उपयोग कर रहे थे। इतना ही नहीं, पुलिस ने अब तारक मेहता के उल्टा चश्मा के उनके पुराने को-स्टार्स से भी बात करना शुरू कर दिया है। चलिए जानें, गुरुचरण सिंह लापता मामले में क्या नया अपडेट है।

पूछताछ कर रही है पुलिस

पुलिस ने तारक मेहता की पूरी स्टार कास्ट और गुरुचरण सिंह के दोस्तों से भी इस मामले में पूछताछ शुरू कर दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने मुंबई के फिल्म सिटी में शो के सेट का पूरा मुआयना किया है। साथ ही अभिनेता को ढूंढने के लिए उनके एक्स को-स्टार्स से भी पूछताछ की है और उनसे भी बात की है जो स्टार्स गुरुचरण सिंह के संपर्क में रहते थे।

गुरुचरण सिंह को नहीं मिला था पूरा भुगतान

यह भी कहा जा रहा था कि गुरुचरण सिंह को अपने काम के लिए पूरा भुगतान नहीं मिला था, तो उसके लिए भी पुलिस ने पूरी पूछताछ की और यह सामने आया कि उनका पूरा भुगतान पहले ही कर दिया गया था। नीला फिल्म्स के प्रोडक्शन हेड, सोहिल रमानी ने कहा कि हमने पुलिस को पूरा सहयोग किया है और बताया है कि गुरुचरण सिंह का हमारे पास कोई बकाया नहीं था।

कर रहे थे 27 अलग-अलग ईमेल्स का इस्तेमाल

पुलिस की जांच में ये बात भी सामने आई है कि गुरुचरण सिंह 27 अलग-अलग ईमेल खाता का उपयोग कर रहे थे क्योंकि उन्हें डर था कि उनकी निगरानी हो रही है। 51 वर्षीय अभिनेता के बारे में पुलिस को यह भी पता चला है कि उनके पास दो मोबाइल थे। एक उन्होंने अपने दिल्ली के घर पर छोड़ दिया था और आखिरी कॉल अपने दोस्त को किया था जो कि उन्हें मुंबई हवाई अड्डे पर लेने आने वाला था।

पुलिस ने उनके खातों की जांच के दौरान यह भी पाया कि गुरुचरण सिंह के खातों से 14000 का आखिरी लेनदेन हुआ है और यह लेनदेन जिस दिन वे लापता हुए थे, उसी दिन हुआ है।

नहीं थी वित्तीय स्थिति ठीक

ऐसा कहा जा रहा है कि गुरुचरण सिंह पर काफी लोन था और उनकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं थी। अभी क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल समेत तकरीबन एक दर्जन पुलिस की टीम गुरुचरण सिंह को ढूंढने का काम कर रही है। यहां तक कि पुलिस ने उनके संप्रदाय के परिचितों के भी बयान लिए हैं।

जाना चाहते थे हिमालय

पुलिस ने गुरुचरण सिंह के लापता होने के संबंध में दिल्ली और मुंबई में 50 से भी अधिक लोगों के बयान लिए हैं कि कहीं से कोई सुराग मिल जाए। पुलिस ने हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड जैसे राज्यों का भी दौरा किया है लेकिन फिर भी गुरुचरण सिंह का कुछ पता नहीं लग पा रहा है। लेकिन ये बात सामने आई है कि वे हिमालय जाने की इच्छा रखते थे। उनकी गुमशुदगी की गुत्थी सुलझने के बदले ओर उलझती ही जा रही है।

कौन हैं गुरुचरण सिंह

आपको बता दें, टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल से लापता हैं। वह दिल्ली से रात को मुंबई के लिए निकले थे, लेकिन ना तो वह मुंबई पहुंचे और ना ही अपने घर वापस लौटे। तो उनके पिता ने उनकी गुमशुदी की दिल्ली पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई। 51 वर्षीय अभिनेता को ढूंढने के लिए पुलिस ने काफी मशक्कत की। इसके बाद सीसीटीवी में वे 22 अप्रैल की रात को 9:15 बजे दिल्ली के ही पालम इलाके में दिखे और उन्होंने एटीएम का भी इस्तेमाल किया। लेकिन उसके बाद से वे गायब हैं।

ये भी पढ़ें: हीरामंडी में तवायफ बनते-बनते शर्मिन और रिचा की हो गई शादी, सोनाक्षी रह गई बेचारी अकेली! 

First published on: May 12, 2024 09:15 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.