Wednesday, September 27, 2023
-विज्ञापन-

Ranbir Kapoor के पास नहीं है PR? एक्टर के इस करीबी ने किए शॉकिंग खुलासे, जानकर उड़ जाएंगे होश

करण जौहर (Karan Johar)रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ एक खास बॉन्ड शेयर करते हैं।

Karan Johar On Ranbir Kapoor:बॉलीवुड के क्यूट कपल कहे जाने वाले रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अक्सर ही सुर्खियों में बने रहते हैं। रणबीर और आलिया दोनों ही फिल्म मेकर करण जौहर (Karan Johar) के साथ एक खास बॉन्ड शेयर करते हैं। करण भी अक्सर ही दोनों की तारीफ करते हुए दिखाई देते हैं। लेकिन इस बीच एक्टर ने रणबीर कपूर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है, जिसे शायद बेहद कम लोग ही जानते हैं।

यह भी पढ़ें: सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार तक ने PM मोदी को किया बर्थडे विश, कंगना रनौत ने बताया ‘बेस्ट लीडर’

रणबीर कपूर नहीं रखते कोई PR

दरअसल, करण जौहर ने अपने लेटेस्ट बयान में रणबीर के बारे में बात करते हुए कहा, ‘वो एक समय में एक ही फिल्म करते हैं, वो अपनी तारीखें खुद संभालते हैं। कोई पीआर नहीं है, कोई मैनेजर नहीं है, उनके आसपास कोई नहीं है। वो अपने दम पर हैं। आप उनसे तारीखें मांगते हैं, वो अपना फोन खोलते हैं, उनके पास अपनी सारी तारीखें होती हैं, वो जानते हैं कि वो कौन से प्रोजेक्ट में काम कर रहे हैं, वो अपना शेड्यूल जानते हैं, वो अपनी सारी छुट्टियों के बारे में जानते हैं।

करण का स्टेटमेंट वायरल

इतना ही नहीं कपूर खानदान के लाडले बेटे रणबीर के बारे में बोलते हुए फिल्म मेकर ने ये भी कहा कि, ‘रणबीर वो लड़का है, जो बहुत मेहनत से पढ़ाई करेगा लेकिन स्कूल में आकर ऐसा महसूस कराता है कि मुझे नहीं पता कि तुम लोग क्या बात कर रहे हो’ वो दिखावा नहीं कर सकता क्योंकि वो जो है उसको लेकर वो बहुत सच्चा है। वो सबसे शांत इंसान हैं, वो सबसे सहनशील शख्स है, आप उसे सेट पर 14 घंटे तक वेट करवा सकते हैं और वो कुछ नहीं कहेगा।

करण और रणबीर की फिल्में

बताते चले कि रणबीर कपूर ने साल 2016 में आई फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया था। इस फिल्म को करण जौहर ने ही डायरेक्ट किया था। फिल्म में अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय लीड रोल में नजर आई थीं।वहीं, पिछले साल 2022 में करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ में रणबीर कपूर नजर आए थे। इस फिल्म के सेट पर ही रणबीर को आलिया भट्ट प्यार हुआ था और फिल्म की रिलीज से पहले दोनों ने शादी भी कर ली थी।

Latest

Don't miss

Kaun Banega Crorepati: क्या तेजिंदर कौर बनेंगी सीजन 15 की नई करोड़पति?

Kaun Banega Crorepati: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh...

Divyanka Tripathi Injured: एक हादसे में घायल हुईं दिव्यांका त्रिपाठी, फैंस की बढ़ी टेंशन

Divyanka Tripathi Injured: टीवी जगत का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी...

Gadar 2 Day 46 Box Office Collection: ‘गदर 2’ का क्रेज हुआ कम, अब सिर्फ 150 रुपये में देखें फिल्म, जानें 46वें दिन फिल्म...

Gadar 2 Day 46 Box Office Collection: सनी देओल (Sunny Deol) अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर  ऐसा गर्दा उड़ाया...

Rahul Dev Birthday: पिता पूर्व कमिश्नर, बेटे ने विलेन बन कमाया नाम, क्राइम लिस्ट देख गिनती जाएंगे भूल

Rahul Dev Birthday: अपने विलेन रूप से लोगों के दिल में दहशत पैदा करने वाले राहुल देव (Rahul Dev) का आज जन्मदिन है। 27...

Kaun Banega Crorepati: क्या तेजिंदर कौर बनेंगी सीजन 15 की नई करोड़पति?

Kaun Banega Crorepati: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15 (Kaun Banega Crorepati) को पहला करोड़पति मिल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here