Saturday, September 23, 2023
-विज्ञापन-

Asha Bhosle मना रही हैं अपना 89वां जन्मदिन, जानिए उनसे जुड़ा एक किस्सा

Asha Bhosle Birthday: आशा ने लता को तब हैरान कर दिया था जब उन्होंने महज 16 साल की उम्र में 31 साल के गणपतराव भोंसले से शादी कर ली थी

Asha Bhosle Birthday: एवरग्रीन गानों को अपनी आवाज देने वाली मशहूर सिंगर आशा भोसले (Asha Bhosle) आज अपना 89वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने अपने करियर में करीबन 16 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं। आशा के गाने जिस भी फिल्म में होते हैं वो फिल्म अपने आप में ही एक सुपरहिट फिल्म होती है। हालांकि, उनकी बहन लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) अपनी गायकी के साथ-साथ अपने नरम स्वभाव के लिए जानी जाती थीं। भले ही दोनों एक दूसरे से दूर रहा करती थी लेकिन दोनों के बीच प्यार भी खूब था।

16 साल की उम्र में की थी शादी (Asha Bhosle Birthday)

जब आशा भोसले बड़ी हुई तो लता ने उनसे उम्मीद लगाई की वो भी घर की जिम्मेदारी उठाएं लेकिन आशा भोसले बचपन से ही खुश मिजाज की रही हैं। उन्होंने नियमों में बंध कर रहना पसंद नहीं था। आशा ने लता को तब हैरान कर दिया था जब उन्होंने महज 16 साल की उम्र में 31 साल के गणपतराव भोंसले से शादी कर ली थी।

यह भी पढ़ें: Jawan देख झूम उठे Shah Rukh Khan के फैंस, ट्विटर पर आई रिव्यू की बाढ़

दोनों के बीच नहीं होती थी बातचीत

बता दें कि गणपतराव भोंसले, लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के सेक्रेटरी हुआ करते थे। लता ने दोनों की रिश्तों को कभी मंजूरी नहीं दी थी और इस वजह ने दोनों बहनों के बीच दूरी पैदा हो गई थी। बताया जाता है कि कई सालों तक दोनों के बीच बात भी नहीं हुआ करती थी। आशा भोसले ने अपने परिवार से सभी संबंधों को तोड़ दिया था।

दर्दनाक तरीके से हुआ था शादी का अंत

आशा भोसले और उनके पति गणपतराव के शादी के बाद तीन बच्चे हुए लेकिन दोनों की शादी का बेहद दर्दनाक अंत रहा। खुद आशा भोसले की बहन लता मंगेशकर ने अपने एक इंटटरव्यू के दौरान कहा था कि ‘मुझ पता था ये आशा के लिए सही रिश्ता नहीं है’, लेकिन फिर भी दोनों बहन के बीच की दूरी कभी खत्म नहीं हो पाई। बता दें कि आशा भोसले ने साल 1980 में RD बर्मन से शादी की, लेकिन ये रिश्ता भी कुछ खास चला।

16 हजार से ज्यादा गाने गए चुकी हैं आशा भोसले

आशा भोसले ने अपने करियर में तकरीबन 20 भाषाओं में 16 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं। उनका नाम सर्वाधिक स्‍टूडियो रिकॉर्डिंग के वजह से गिनीज बुक में भी दर्ज है। 8 सितंबर को फिल्म इंडस्ट्री की इस दिग्गज सिंगर का जन्मदिन हैं। आज के दिन आशा 89 वर्ष की हो चुकी हैं।

 

Latest

Don't miss

Gadar 2 Day 43 Box Office Collection: ‘गदर 2’ का के ‘तारा सिंह’ की धीमी पड़ी रफ्तार, 43 वें दिन किया सिर्फ इतना कलेक्शन

Gadar 2 Day 43 Box Office Collection: सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) स्टारर फिल्म गदर 2 को फैंस की ओर...

Tanuja Birthday: धर्मेंद्र ने जब नशे में कर दी ऐसी हरकत, तनुजा ने जड़ दिया थप्पड़

Tanuja Birthday: 70 के दशक की फेमस अदाकारा और काजोल (Kajol) की मां तनुजा (Tanuja) का आज जन्मदिन है। एक्ट्रेस का जन्म 23 सितंबर...

Prem Chopra  Birthday: बनना चाहते थे हीरो, बन गए विलेन जिसके खौफ से पति छिपा लेते थे अपनी बीवियां

Prem Chopra  Birthday: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर प्रेम चोपड़ा (Prem Chopra) इंडस्ट्री का वो नाम है जिनके नाम से लोग अपनी बीवीयों को छिपा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here