Monday, October 2, 2023
-विज्ञापन-

बर्थडे पर Akshay Kumar पहुंचे महाकाल मंदिर, बहन-बेटे के संग किए भस्म आरती के दर्शन, वीडियो वायरल

Akshay Kumar In Mahakal On His Birthday: अक्षय कुमार का जन्मदिन है, अक्की अपनी बहन, भांजी और बेटे के साथ महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे।

Akshay Kumar In Mahakal On His Birthday: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का आज जन्मदिन है। इस खास दिन पर एक्टर बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे। अक्षय अपने बर्थडे को खास बनाने के लिए पूरे परिवार के साथ भगवान महाकालेश्वर के दरबार में गए और शनिवार सुबह होने वाली भस्म आरती में शामिल हुए। इस वीडियो में भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन भी नजर आए जो अपनी टीम की जीत के लिए प्रार्थना करते दिखे।

फैंस को अक्षय का जन्मदिन मनाने का ये अंदाज बेहद पसंद आया। वैसे तो अभिनेता अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। लेकिन इस बार वो मंदिर में आरती करते हुए दिख रहे हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की शादी का दिलचस्प है किस्सा, सास डिंपल अक्की को समझती थी ‘गे’! रख दी ये शर्त

महाकाल के दरबार पहुंचे अक्षय कुमार  (Akshay Kumar In Mahakal On His Birthday)

पता हो कि आज अक्षय कुमार अपना 56वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। इस अवसर पर एक्टर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और भगवान के सामने अपना शीश नवाया। इस मौके पर अभिनेता के साथ उनकी बहन, भांजी, बेटा मौजूद थे। बेटे आरव ने कुर्ता पजामा पहना हुआ था तो अक्षय ने पारंपरिक भगवा कलर का धोती और शॉल ओढ़ा हुआ था।

अक्षय को मंदिर परिसर में देखकर उनके फैंस के बीच उत्साह था। मीडिया से बात करते हुए एक्टर ने कहा कि हमारा देश बढ़ता रहे और बाबा का आशीर्वाद बना रहे।

Akshay Kumar

अक्षय कुमार वर्कफ्रंट

बताते चलें कि अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 ने हाल ही में सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस फिल्म में उनके साथ पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम भी नजर आए थे। मूवी को फैंस की ओर से बहुत प्यार मिला और फिल्म ने अच्छी कमाई की। हालांकि इस फिल्म को ए सर्टिफिकेट मिला था जिसका असर उसकी कमाई पर पड़ा था, बावजूद इसके फिल्म ने अच्छी कमाई की है।

Latest

Don't miss

Amitabh Bachchan के खत्म होते करियर का जया बनीं सहारा, 11 फ्लॉप के बाद चमकी किस्मत

Amitabh Bachchan Flop To Hit Career: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को सदी का महानायक कहा जाता है। अभिनेता का बहुत जल्द यानी 11 अक्टूबर...

Big B की नातिन Navya ने डेब्यू वॉक से लूटी महफिल, मामी Aishwarya Rai का दिखा अलग स्वैग

Navya Naveli Nanda Debut: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की बेटी श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) भले...

Nirahua-Amrapali Song Video Viral: आम्रपाली संग निरहुआ ने किया जमकर रोमांस, मिले 12 मिलियन से ज्यादा व्यूज

Nirahua-Amrapali Song Video Viral: भोजपुरी गानों ने इन दिनों धूम मचाई हुई है। भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव (Dinesh lal yadav) उर्फ निरहुआ (Nirhua)...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here