---विज्ञापन---

Tusshar Kapoor Birthday: तुषार कपूर ने ठुकरा दिया था ऑस्कर! इस वजह से नहीं लेना चाहते थे अवार्ड ?

Tusshar Kapoor Birthday: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले एक्टर तुषार कपूर आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। तुषार का जन्म 20 नवंबर 1976 को मुंबई में हुआ था। एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ के लिए खूब सुर्खियों में रहते हैं। तो चलिए आज हम तुषार कपूर के […]

Tusshar Kapoor Birthday
Image Credit : Instagram

Tusshar Kapoor Birthday: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले एक्टर तुषार कपूर आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। तुषार का जन्म 20 नवंबर 1976 को मुंबई में हुआ था। एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ के लिए खूब सुर्खियों में रहते हैं। तो चलिए आज हम तुषार कपूर के बर्थडे स्पेशल पर उनके करियर के बारे में कुछ खास बताते हैं।

यह भी पढ़ें : Bigg Boss एक साथ 5 Contestants को दिखाएंगे बाहर का रास्ता! अब क्या है मेकर्स की नई चाल

‘मुझे कुछ कहना है’ फिल्म से किया था डेब्यू (Tusshar Kapoor Birthday)

बता दें, तुषार कपूर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘मुझे कुछ कहना है’ (Mujhe Kuch Kehna Hai) से की थी, जो साल 2001 में रिलीज हुई। इस फिल्म में तुषार के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर नजर आई थीं। इसके बाद तुषार हिंदी सिनेमा की कई फिल्मों में काम किया और अपने एक्टिंग के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अपना एक अलग पहचान बनाने में कामयाब हुए।

तुषार कपूर ने कही थी ऑस्कर छोड़ने की बात

एक बार तो तुषार कपूर ने इंटरनेशनल फिल्म अवॉर्ड ऑस्कर को छोड़ने की बात कह डाली थी। जोकि यह एक ऐसा अवॉर्ड है जिसे पाना किसी के लिए एक सपने जैसे होता है। इतना ही नहीं इस अकादमी अवॉर्ड्स में नॉमिनेट होना ही भारतीय कलाकारों के लिए बहुत बड़ी बात होती है।

इन फिल्मों के लिए ऑस्कर छोड़ने को तैयार थे तुषार कपूर

दरअसल, ये बात 2016 की है जब एक इंटरव्यू में तुषार कपूर ने ये कहा था कि- ऑस्कर के लिए नॉमिनेट होना ये बहुत काल्पनिक है। भले ही हर किसी की तरह मुझे भी ऑस्कर समारोह काफी पसंद है, लेकिन मुझे इस अवॉर्ड को जल्दी जीतने का कोई इच्छा नहीं है। इसकी बजाय मैं ‘शोले’, ‘मुगल ए आजम’ या फिर ‘गोलमाल अगेन’ जैसी फिल्मों का हिस्सा बनना पसंद करूंगा। ऐसे में इन फिल्मों के लिए तुषार कपूर ने ऑस्कर अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन को छोड़ने की बात कही थी।

First published on: Nov 20, 2023 07:00 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.