---विज्ञापन---

First Song Release: आदित्य रॉय कपूर की ‘राष्ट्र कवच ओम’ का पहला गाना आउट, देखें वीडियो

Rashtra Kavach OM Song Out: बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर की फिल्म आए दिन सुर्खियों में रहती है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसको फैंस ने खूब पसंद किया था। इसके बाद इस फिल्म का टाइटल भी चेंज कर दिया गया। अब आज ही के दिन यानि 16 जून को […]

Rashtra Kavach OM Song Out: बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर की फिल्म आए दिन सुर्खियों में रहती है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसको फैंस ने खूब पसंद किया था। इसके बाद इस फिल्म का टाइटल भी चेंज कर दिया गया। अब आज ही के दिन यानि 16 जून को फिल्म का पहला सॉन्ग रिलीज कर दिया गया है। बता दें कि ‘राष्ट्र कवच ओम’ के पहले गाने का टाइटल ‘काला शा काला’ है, जो कुछ समय पहले ही लॉन्च किया गया।

 

 

और पढ़िए –  Video: एक्स बॉयफ्रेंड कार्तिक आर्यन संग नजर आईं सारा अली खान, क्या फिर हुआ पैचअप

 

 

 

 

और पढ़िए –  Video: कार्तिक आर्यन से जरुरतमंद बच्ची ने की दिलखोल कर बातें, मासूमियत पर फिदा एक्टर

 

फैंस को बता दें कि ये एक पार्टी सॉन्ग है, जिसे राही और देव नेगी ने अपनी आवाज से सजाया है। इस गाने में ईरानी एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी ने अपने जबरदस्त डांस का जलवा दिखाया है। ‘काला शा काला’ को अमजद नदीम और एनबी ने कंपोज किया है। वहीं, इसे मशहूर गीतकार कुमार ने लिखा है। फिल्म के लीड एक्टर आदित्य रॉय कपूर इस गाने में अपने दोस्तों संग जमकर पार्टी करते दिख रहे हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस संजना सांघी भी गाने में नजर आ रही हैं।। गाना सुनने में काफी अच्छा है, जो जल्द ही लोगों के जुबान पर चढ़ सकता है। इस गाने को जी म्यूजिक कंपनी ने रिलीज किया है। इतना ही नहीं महज कुछ ही घंटों में इस गाने पर 2,509,790 व्यूज आ चुके हैं।

आगे बता दें कि फिल्म का निर्देशन कपिल वर्मा ने किया है। बतौर डायरेक्टर कपिल इस फिल्म से अपना डेब्यू कर रहे हैं। वहीं इस फिल्म का निर्माण जी स्टूडियो, अहमद खान और शायरा खान ने किया है। ये अपकमिंग मूवी इस साल की मोस्ट अवेटेड एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जिसमें आदित्य रॉय कपूर और संजना सांघी के अलावा प्रकाश राज, जैकी श्रॉफ और आशुतोष राणा जैसे दिग्गज कलाकार मौजूद हैं। आखिर में बता दें कि ये फिल्म 1 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Jun 16, 2022 06:56 PM