---विज्ञापन---

मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस ने किया सुसाइड, मौत से पहले सोशल मीडिया पोस्ट पर दिया था हिंट

Amrita Pandey Death: सिनेमा जगत से दुखद खबर सामने आई है।संदिग्ध हालत में भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस का शव मिला है। भागलपुर में एक्ट्रेस के घर पर उनकी लाश मिली है। हैरानी वाली बात ये है कि कुछ वक्त पहले ने सोशल मीडिया पर स्टेट्स लगाया है और उसके कुछ समय बाद वो फंदे से लटकी मिलीं।

Amrita Pandey Death
Amrita Pandey Death

Amrita Pandey Death: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है। भोजपुरी सिनेमा की एक जानी-मानी एक्ट्रेस का निधन हो गया है। अचानक भोजपुरी स्टार की मौत से इंडस्ट्री में मातम पसर गया है और फैंस को तगड़ा झटका लगा है। संदिग्ध हालत में एक्ट्रेस का शव मिला है और उनकी रहस्यमय मौत ने फिल्म जगत में हंगामा मचा दिया है। सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि मौत से पहले एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक खास स्टेट्स लगाया है।

भागलपुर में मिली एक्ट्रेस की लाश

भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की भागलपुर में आदमपुर जहाज घाट स्थित दिव्यधर्म अपार्टमेंट से संदिग्ध हालत में लाश मिली है। इस मामले में जोगसर पुलिस ने परिवार से पूछताछ की। एक्ट्रेस की बॉडी सबसे पहले उसकी बहन ने देखी थी। दरअसल, परिवारवालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई थी। जहां वो फंदे से लटकी हुई थी। परिवारवाले तुरंत ही चाकू से फंदे को काटकर उसे पास के हॉस्पिटल में ले गए, मगर वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मशहूर एक्ट्रेस की अचानक मौत से हर कोई सदमे में है और इंडस्ट्री में मातम पसर गया है।

आखिरी पोस्ट दिया हिंट

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। इसके अलावा पुलिस ने जिस साड़ी से एक्ट्रेस ने फांसी लगाई उसे अपने कब्जे में ले लिया है और उसके साथ मोबाइल समेत कुछ जरूरी सामान भी जब्त कर लिया है। परिवार के मुताबिक, एक्ट्रेस के घर पर कुछ दिनों पहले ही उनकी बहन वीणा की शादी थी, शुक्रवार रात उन सभी ने खूब मस्ती भी की थी। चौंकाने वाली बात ये है कि एक्ट्रेस ने मरने से ठीक पहले व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाया था जिसमें उन्होंने लिखा, ‘दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी हम अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया।’ ऐसा लग रहा है कि एक्ट्रेस ने पहले ही अपनी मौत को लेकर व्हाट्सएप स्टेट्स हिंट दे दिया था।

खेसारी लाल यादव संग किया काम

बताया कि अमृता पांडेय की शादी साल 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के रहने वाले चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वो एक एनिमेशन इंजीनियर हैं और मुंबई में रहते हैं। हालांकि अभी तक दोनों के बच्चे नहीं हैं। परिवार का कहना है कि एक्ट्रेस डिप्रेशन का शिकार थी और उनका इलाज चल रहा था। अमृता पांडेय को भोजपुरी सिनेमा में अन्नपूर्णा  के नाम से जाना जाता है और उन्होंने भोजपुरी सुपरस्टार रवि  किशन और खेसारी लाल यादव के साथ काम कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: Urfi Javed का चेहरा देख घबराए फैंस, अचानक बिगड़ी हालत, लाल आंखें और सूजे होंठ

 

First published on: Apr 28, 2024 02:36 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.