Saturday, 31 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Udta Teer Box Office Collection Day 8: 8वें दिन ‘उड़ता तीर’ की कमाई में हुई वृद्धि, पार हुआ 50 करोड़ का आंकड़ा

Udta Teer Box Office Collection Day 8: आयुष्मान खुराना की नई फिल्म 'उड़ता तीर' ने 8वें दिन शुक्रवार को भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है. इसके साथ ही फिल्म ने 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

Udta Teer Box Office Collection Day 8
Udta Teer Box Office Collection Day 8

Udta Teer Box Office Collection Day 8: बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘उड़ता तीर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को आज 8 दिन हो गए हैं. फिल्म की कमाई में 8वें दिन मामूली वृद्धि दर्ज की गई है. इसी के साथ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. इसके अलावा, अभी भी फिल्म देखने वाले इसकी तारीफ कर रहे हैं और इसी के साथ फिल्म की कमाई का सिलसिला भी जारी है. चलिए जानते हैं कि आयुष्मान खुराना की फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल कितनी कमाई की है.

‘उड़ता तीर’ की 8वें दिन की कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की नई कॉमेडी फिल्म ‘उड़ता तीर’ ने 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.85 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसमें 7वें दिन की कमाई के मुकाबले 26.7 प्रतिशत की मामूली वृद्धि दर्ज की गई है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 33.75 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 40.28 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. अगर फिल्म ने वीकेंड पर अच्छा कलेक्शन कर लिया, तो फिल्म की कमाई 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लेगी.

---विज्ञापन---

8वें दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी

फिल्म ‘उड़ता तीर’ की 8वें दिन कमाई के साथ-साथ थिएटर ऑक्यूपेंसी में भी इजाफा हुआ. शुक्रवार को पूरे भारत में फिल्म के 5,013 शो चलाए गए. इसकी कुल थिएटर ऑक्यूपेंसी 13.0 प्रतिशत रही. रिपोर्ट के अनुसार, 8वें दिन सुबह के शो में 5.31 प्रतिशत, दोपहर के शो में 10.38 प्रतिशत, शाम के शो में 15.85 प्रतिशत और रात के शो में 26.92 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई. दूसरे शुक्रवार को सिनेमाघरों में इसका कुल फुटफॉल भी काफी अच्छा रहा.

50 करोड़ का आंकड़ा पार

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ वर्ल्डवाइड स्तर पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है. Sacnilk.com के मुताबिक, इस कॉमेडी फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड 50.03 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. इसी के साथ फिल्म ने 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लिया है.

First published on: Oct 31, 2026 07:47 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो